Last Updated:

Homemade Rabdi Rasmalai: अक्सर लोग रबड़ी रसमलाई का आनंद लेने के लिए रेस्टोरेंट या स्वीट शॉप जाते हैं. हालांकि घर पर भी आसानी से रबड़ी रसमलाई बनाई जा सकती है. इसमें मुलायम छेना बॉल्स और गाढ़ी रबड़ी का शानदार मेल होता है. सही तरीके से बनाने पर इसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा आता है और हर कोई इसकी तारीफ करता है.

Zoom

घर पर आसान तरीके से रबड़ी रसमलाई बना सकते हैं.

Rabri Rasmalai Recipe: रसमलाई भारतीय मिठाइयों में एक खास जगह रखती है और अगर इसमें रबड़ी का गाढ़ा, क्रीमी स्वाद जुड़ जाए तो इसका मजा कई गुना बढ़ जाता है. आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं, लेकिन अब आप इसे घर पर भी बिल्कुल हलवाई जैसी स्वादिष्ट बना सकते हैं. सही सामग्री और आसान स्टेप्स के साथ बनाई गई रबड़ी रसमलाई इतनी लाजवाब होती है कि खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे. चलिए रबड़ी रसमलाई बनाने की आसान रेसिपी जान लेते हैं.

रबड़ी रसमलाई बनाने की आसान विधि | Simple Recipe of Rabdi Rasmalai

सबसे पहले रसमलाई के लिए छेना तैयार करें. इसके लिए फुल क्रीम दूध को उबालें और उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर फाड़ लें. जब दूध पूरी तरह फट जाए, तो उसे कपड़े में छानकर ठंडे पानी से धो लें, ताकि खट्टापन निकल जाए. अब इसे हल्का दबाकर अतिरिक्त पानी निकालें और 10 से 15 मिनट के लिए लटका दें. इसके बाद छेना को मसलकर स्मूद बना लें.

अब छेना से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बनाएं और उन्हें हल्का चपटा कर लें. दूसरी ओर एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें. जब चाशनी उबलने लगे, तो उसमें ये बॉल्स डाल दें और ढककर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. बॉल्स फूलकर स्पंजी हो जाएंगे, जो रसमलाई के लिए परफेक्ट टेक्सचर होता है.

अब रबड़ी तैयार करें, जो इस मिठाई की जान होती है. एक भारी तले की कढ़ाही में फुल क्रीम दूध को धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें. दूध को धीरे-धीरे गाढ़ा होने दें और किनारों पर जमी मलाई को बीच में मिलाते रहें. इसमें चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा केसर डालकर पकाएं, जब तक दूध आधा रह जाए और क्रीमी टेक्सचर न आ जाए.

जब रसमलाई के बॉल्स तैयार हो जाएं, तो उन्हें चाशनी से निकालकर हल्का दबाएं ताकि अतिरिक्त चाशनी निकल जाए. अब इन बॉल्स को तैयार रबड़ी में डाल दें और कुछ देर के लिए ठंडा होने दें, ताकि वे रबड़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें.

आखिरी स्टेप में रबड़ी रसमलाई को फ्रिज में 2 से 3 घंटे के लिए ठंडा करें. सर्व करने से पहले ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें. ठंडी-ठंडी रबड़ी रसमलाई का स्वाद इतना शानदार होता है कि हर कोई इसे बार-बार खाने की इच्छा करेगा.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment