Lauki Kofta Recipe: लौकी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के चेहरे पर वही रिएक्शन आता है-“फिर से वही बोरिंग सब्जी!” खासकर बच्चों को तो यह बिल्कुल पसंद नहीं आती, लेकिन सच ये है कि हर सब्जी का स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे बनाते हैं, अगर तरीका बदल दिया जाए, तो वही साधारण लौकी भी एकदम रिच और मजेदार डिश में बदल सकती है, अगर आप भी घर पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिससे हर कोई आपकी कुकिंग की तारीफ करे, तो लौकी के कोफ्ते आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हैं. बाहर ढाबों में मिलने वाले कोफ्ते का स्वाद अक्सर लोगों को बहुत पसंद आता है, लेकिन अब वही स्वाद आप अपने किचन में भी बना सकते हैं.

ये कोफ्ते बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से नरम होते हैं, और जब इन्हें मसालेदार ग्रेवी में डाला जाता है, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. सबसे अच्छी बात ये है कि ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ हल्की भी होती है, जिससे आप बिना भारीपन महसूस किए इसका मजा ले सकते हैं.

लौकी के कोफ्ते क्यों हैं खास?
लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ये शरीर को ठंडक देती है और पाचन में भी आसान होती है. जब इसे कोफ्ते के रूप में बनाया जाता है, तो इसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. ढाबा स्टाइल ग्रेवी के साथ मिलने पर ये डिश इतनी टेस्टी बनती है कि जो लोग लौकी से दूर भागते थे, वो भी इसे बार-बार मांगेंगे.

बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी से एक्स्ट्रा पानी निकालना जरूरी है. यही एक छोटी सी ट्रिक है जो आपके कोफ्तों को परफेक्ट बनाएगी. इसके बाद इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक और मसाले मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. इन्हें मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेल ज्यादा तेज न हो, नहीं तो कोफ्ते बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह सकते हैं. अब बात आती है ग्रेवी की. कड़ाही में तेल गर्म करें, जीरा डालें और फिर प्याज को गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं जब तक मसाला तेल छोड़ने न लगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फिर हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और उबाल आने दें. आखिर में कोफ्ते डालकर 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि कोफ्ते ग्रेवी का स्वाद अच्छे से सोख लें. ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें.

परफेक्ट स्वाद के लिए जरूरी टिप्स
लौकी का पानी पूरी तरह निचोड़ें, वरना कोफ्ते टूट सकते हैं. कोफ्ते तलते समय आंच मीडियम रखें. ग्रेवी को अच्छी तरह पकाएं, तभी ढाबा जैसा स्वाद आएगा. कोफ्ते डालने के बाद ज्यादा देर न पकाएं, वरना वो सॉफ्ट हो जाएंगे.

कब करें सर्व?
लौकी के कोफ्ते लंच या डिनर दोनों के लिए बढ़िया रहते हैं. आप इन्हें रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. खास मेहमानों के लिए भी ये एक शानदार ऑप्शन है.



Source link

Write A Comment