Last Updated:
Masala Soda Recipe At Home: गर्मी में लोग कोल्ड ड्रिंक और कई तरह के पेय की तरफ रुख कर रहे हैं. ये नुकसान कर सकते हैं. इस मौसम में लोग धूप में न जाकर घर पर ही कुछ बनाना चाहते हैं. ऐसे में देसी मसाला सोडा आप घर पर ही तैयर कर सकते हैं. मसाला सोडा तैयार कैसे करें. इसका मसाना कैसे बनेगा. आमतौर पर बनाते समय यही सब दिमाग में आता है और हम बाहर कुछ खाने चले जाते हैं. यहां स्टेप-बई-स्टेप जानें घर पर ही मसाला सोडा बनाने का तरीका.
घर पर मसाला सोडा बनाने की ट्रिक
Summer Drink At Home: गर्मी बढ़ते ही लोग ठंडे पेय की तलाश में इधर-उधर भागते दिखते हैं. बाजार में बोतलबंद सोडा, कोल्ड ड्रिंक और तरह-तरह के शर्बत आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन हर बार वही पीना सबको पसंद नहीं आता. इसी बीच घर पर बनने वाला मसाला सोडा फिर से चर्चा में आ गया है. वजह साफ है, इसे बनाना आसान है, खर्च कम है और स्वाद में भी यह किसी दुकान से कम नहीं लगता. खासकर राजस्थान जैसे इलाकों में, जहां गर्मी सीधी असर डालती है, वहां यह ड्रिंक लोगों के बीच पुराने समय से ही पसंद किया जाता रहा है.
घरों में अब लोग खुद का सीक्रेट मसाला तैयार कर रहे हैं, ताकि हर बार बाहर जाने की जरूरत न पड़े. दिलचस्प बात ये है कि यह मसाला एक बार बनाकर रख लिया जाए तो कई बार काम आता है. कुछ लोग इसे अपने रोज के खाने के बाद भी लेते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इससे पेट हल्का महसूस होता है. हालांकि यह कोई दवा नहीं है, लेकिन लोगों के अनुभव इसे एक अच्छा घरेलू उपाय जरूर बताते हैं.
घर का तैयार मैजिक मसाला, स्वाद में अलग पहचान
मसाला सोडा की जान उसका मसाला ही होता है. घर पर इसे बनाने के लिए ज्यादा झंझट नहीं है. भुना हुआ जीरा पाउडर करीब 2 चम्मच लिया जाता है, इसमें 1 चम्मच काला नमक और 1 चम्मच चाट मसाला मिलाया जाता है. इसके साथ आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डाला जाता है. अगर कोई चाहे तो आधा चम्मच सूखा पुदीना पाउडर भी डाल सकता है, ये ऑप्शनल रहता है. इन सबको अच्छे से मिलाकर एक डिब्बे में रख लिया जाता है. यही मसाला आगे हर गिलास में इस्तेमाल होता है.
गिलास में कैसे बनता है मसाला सोडा, स्टेप बाई स्टेप तरीका
- एक गिलास के लिए ठंडा प्लेन सोडा यानी क्लब सोडा की एक बोतल ली जाती है.
गिलास में पहले आधा चम्मच तैयार मसाला डाला जाता है. - इसके बाद 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और अगर मीठा पसंद हो तो 1 चम्मच पिसी हुई चीनी भी डाल दी जाती है.
- फिर 4-5 ताजी पुदीने की पत्तियां हाथ से तोड़कर डाली जाती हैं, जिससे खुशबू अच्छी आती है.
- इसके बाद गिलास में बर्फ के टुकड़े डाले जाते हैं, लगभग आधा गिलास भर जाता है.
- अब सबसे जरूरी स्टेप आता है, सोडा डालना. इसे धीरे-धीरे डालना होता है, क्योंकि डालते ही झाग ऊपर आता है. जल्दी करने पर गिलास से बाहर भी निकल सकता है.
- आखिर में एक चम्मच से हल्का सा मिक्स किया जाता है, ज्यादा चलाने पर गैस खत्म हो सकती है, इसलिए यहां थोड़ा ध्यान रखना पड़ता है.
लोग क्यों कह रहे हैं बेहतर विकल्प, वजह भी समझिए
कई लोग इसे गन्ने के रस से बेहतर मानते हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है. साथ ही इसे पीने के बाद भारीपन कम महसूस होता है, खासकर जब ज्यादा खाना खा लिया हो. शादियों या पार्टी के बाद लोग इसे एक तरह से नेचुरल डाइजेस्टर की तरह लेते हैं. एक और बात जो लोग बार-बार कहते हैं, वो है साफ-सफाई. बाहर मिलने वाले पेय में बर्फ और पानी की क्वालिटी पर हमेशा सवाल रहता है, जबकि घर में इसे बनाकर इस चिंता से बचा जा सकता है.
About the Author
आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें