गर्मियों की छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही लाखों लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं. कोई पहाड़ों की ठंडी वादियों का आनंद लेना चाहता है तो कोई समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने की प्लानिंग करते हैं. हालांकि, यात्रा के दौरान फोन की बैटरी खत्म होना, इंटरनेट की समस्या, लगेज खो जाना या तेज गर्मी जैसी परेशानियां अक्सर मजा खराब कर देती हैं. ऐसे में कुछ स्मार्ट टेक गैजेट्स आपकी ट्रिप को काफी आसान और आरामदायक बना सकते हैं.
पावर बैंक- सबसे पहले बात करें पावर बैंक की, तो ये हर यात्री के बैग में होना चाहिए. 10,000mAh से 20,000mAh क्षमता वाला पावर बैंक लंबे सफर के दौरान आपके स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस को चार्ज रखने में मदद करता है.
इसके साथ यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर भी बेहद काम का गैजेट है, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेश यात्रा पर जा रहे हैं.
पोर्टेबल Wi-Fi हॉटस्पॉट- यात्रा के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बहुत जरूरी होती है. होटल या एयरपोर्ट के पब्लिक Wi-Fi पर निर्भर रहने की बजाय पोर्टेबल Wi-Fi हॉटस्पॉट बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. यह आपको सुरक्षित और निजी इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करता है.
GPS लगेज ट्रैकर- अगर आप अक्सर फ्लाइट से यात्रा करते हैं, तो ब्लूटूथ या GPS लगेज ट्रैकर जरूर साथ रखें. इसे अपने बैग में रखने पर आप अपने स्मार्टफोन से लगेज की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. वहीं, डिजिटल लगेज स्केल आपको घर से निकलने से पहले बैग का वजन जांचने में मदद करता है, जिससे एयरपोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क देने से बचा जा सकता है.
वॉटरप्रूफ फोन पाउच – बीच या वाटर पार्क जाने वालों के लिए वॉटरप्रूफ फोन पाउच काफी काम का है. ये आपके फोन को पानी और रेत से सुरक्षित रखता है. वहीं, ट्रैकिंग या कैंपिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए सोलर चार्जर एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो सूरज की रोशनी से डिवाइस चार्ज कर सकता है.
मिनी फैन – गर्मी से राहत पाने के लिए पोर्टेबल रिचार्जेबल मिनी फैन भी उपयोगी साबित हो सकता है.
ईयरफोन- इसके अलावा, लंबी यात्रा के दौरान आरामदायक अनुभव के लिए नॉइज़ कैंसिलिंग ईयरफोन्स और किताबें पढ़ने के शौकीनों के लिए ई-रीडर शानदार विकल्प हैं.
सही टेक गैजेट्स आपकी यात्रा को न केवल सुविधाजनक बनाते हैं, बल्कि कई परेशानियों से भी बचाते हैं. अगर आप इस समर वेकेशन में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इन स्मार्ट डिवाइस को अपने ट्रैवल बैग में जरूर शामिल करें.