Guar Bean Crispy Snack: ग्वार फली का नाम आते ही लोगों के मन में इसकी सब्जी का ख्याल आता है, लेकिन अब इससे स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक भी तैयार किया जा रहा है. सूखी ग्वार फली को भिगोकर, सुखाकर और हल्का सेंककर इसमें नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च और अमचूर मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद चटपटा बन जाता है. यह स्नैक फाइबर, विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है. कम लागत, आसान विधि और लंबी शेल्फ लाइफ के कारण यह स्नैक लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।