Powered by :

Last Updated:

OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होने जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और Android 16 जैसे कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं, जानिए OnePlus N6 की संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च से जुड़ी सभी अहम जानकारी,

ख़बरें फटाफट

OnePlus N6 में मिलेगी 8,000mAh बैटरी, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए कंफर्मZoom

बजट में मिलेगा पावरफुल OnePlus फोन! 50MP कैमरा, Android 16 और बड़ी बैटरी के साथ जल्द होगी एंट्री

वनप्लस जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन वनप्लस N6 लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन 30 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले वनप्लस ने इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है. यह स्मार्टफोन Nord सीरीज से नीचे पोजिशन किया जाएगा और उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं.

वनप्लस N6 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक होगी. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसमें AMOLED पैनल मिलेगा या LCD. डिस्प्ले के बीच में पंच-होल कटआउट दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा. इसके साथ एक दूसरा कैमरा भी होगा, लेकिन उसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है. फोन 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-व्यू वीडियो फीचर को भी सपोर्ट करेगा, जिससे फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
वनप्लस N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में ये बैटरी तीन दिन तक चल सकती है. इसके अलावा बैटरी को करीब 7 साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है.

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में लगभग 1.7 घंटे तक YouTube देखा जा सकता है.

प्रोसेसर और बाकी फीचर्स
हालांकि वनप्लस ने अभी प्रोसेसर का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन हालिया Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है. फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा और इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा.

वनप्लस N6 को Fresh Mint और Midnight Green कलर में लॉन्च किया जाएगा. बिक्री Amazon और कंपनी के ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी. कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान होगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह वनप्लस के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में से एक होगा.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment