दिल्ली: पुरानी दिल्ली की गलियों में घूमने का मजा तब और बढ़ जाता है, जब सामने गरमा-गरम कचौरी और मसालेदार आलू की सब्जी की खुशबू आने लगे. ऐसे में चावड़ी बाजार सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने देसी खाने और पुराने स्वाद के लिए भी जाना जाता है. अगर आप भी सुबह-सुबह कचौरी-सब्जी खाने के शौकीन हैं, तो चावड़ी बाजार और इसके आसपास की ये 5 जगहें आपके फूड लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

चावड़ी बाजार का श्याम स्वीट्स

चावड़ी बाजार जाए तो सबसे पहले नाम आता है. श्याम स्वीट नाम से यह दुकान सदियों से चले आ रही है और अपनी कचोरी और सब्जी की खुशबू पूरे चावड़ी बाजार में फैला रखी है. चावड़ी बाजार की कचौरी-सब्जी की बात हो और श्याम स्वीट्स का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. यहां बेड़मी कचौरी और आलू की सब्जी का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. जहां सब्जी में मसालों का स्वाद और ऊपर से गरमा-गरम कचौरी इसे एकदम देसी नाश्ता बना देती है. यह दुकान मनोहर मार्केट में स्थित है.

पवन कचौरी वाला

अगर आप पुरानी दिल्ली के लोकल स्वाद को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो पवन कचौरी वाला भी एक विकल्प है. यहां कचौरी को गरमागरम सब्जी के साथ परोसा जाता है और सुबह के समय नाश्ते के लिए लोगों की आवाजाही देखने को मिलती है. यह चर्खेवालान इलाके में स्थित है.

चावड़ी बाजार का स्टैंडर्ड स्वीट्स

चावड़ी बाजार के हकीम बाका स्ट्रीट इलाके में स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स भी नाश्ते और मिठाइयों के लिए जाना जाता है. अगर आप कचौरी-सब्जी के साथ पुरानी दिल्ली की पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद भी लेना चाहते हैं, तो इस जगह को अपनी फूड वॉक में शामिल कर सकते हैं.

जंग बहादुर कचौरी वाला

पुरानी दिल्ली में कचौरी की बात हो और जंग बहादुर कचौरी वाले का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. किनारी बाजार के आसपास स्थित इस दुकान पर गरमा-गरम कचौरी के साथ मसालेदार आलू की सब्जी मिलती है. कचौरी का कुरकुरा स्वाद और सब्जी के मसाले इसे एकदम देसी नाश्ता बना देते हैं. सुबह के समय यहां कचौरी खाने वालों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

श्री बालाजी कचौरी भंडार

दरिबा कलां के आसपास स्थित श्री बालाजी कचौरी भंडार भी कचौरी के शौकीनों के लिए एक लोकल विकल्प है. पुरानी दिल्ली की खासियत ही यही है कि यहां बड़ी दुकानों के साथ छोटी-छोटी पुरानी दुकानें भी अपने देसी स्वाद के लिए लोगों के बीच पहचान बनाए हुए हैं. गरमा-गरम कचौरी और आलू की सब्जी का कॉम्बिनेशन यहां भी आपकी भूख शांत करने का काम कर सकता है.



Source link

Write A Comment