दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक लॉन्गचांग शहर में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की खबर मिलते ही हलचल मच गई है और लोग घरों से निकलकर बाहर भागते दिखे। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर यानी सीईएनसी, जो चीन में भूकंप की निगरानी करने वाली आधिकारिक संस्था है, ने इस भूकंप की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर में था, जो सिचुआन प्रांत में स्थित है।
बता दें कि सिचुआन प्रांत में पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं, इसलिए यहां भूकंप को लेकर लोग हमेशा सतर्क रहते हैं और 5.0 तीव्रता का भूकंप मध्यम स्तर का माना जाता है और इससे इमारतों में हल्के झटके और दरारें आने की आशंका रहती है। हालांकि फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।