अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है और अमेरिका भी चीन के साथ ऐसा ही करता है। ट्रंप ने कहा है कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान उनसे लगभग हर चीज के बारे में चर्चा करेंगे।