Last Updated:
Best Food Restaurant in Rishikesh: ऋषिकेश सिर्फ अपने सुंदर घाटों और आध्यात्म के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन और लजीज खान-पान के लिए भी जाना जाता है. यहां गंगा किनारे 70 साल पुराना चोटीवाला रेस्टोरेंट है, जो शहर की एक बड़ी पहचान बन चुका है, तो वहीं एक ही छत के नीचे 5 अलग-अलग राज्यों का स्वाद परोसने वाला 5 स्टेट्स रेस्टोरेंट भी पर्यटकों को खूब लुभा रहा है. इसके अलावा, शुद्ध घी के खाने के लिए मशहूर राजस्थानी भोजनालय और शांत-सात्विक माहौल वाला हृदयम भी फूड लवर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. आइए जानते हैं ऋषिकेश के 5 सबसे मशहूर रेस्टोरेंट्स कौनसे है और उनकी खासियत.
ऋषिकेश का नाम आते ही जिस रेस्टोरेंट की सबसे पहले चर्चा होती है, वह है चोटीवाला रेस्टोरेंट. राम झूला के पास स्थित यह प्रतिष्ठान 70 साल से भी ज्यादा पुराना है और शहर की पहचान बन चुका है. यहां आने वाले पर्यटक सबसे पहले रेस्टोरेंट के बाहर बैठे चोटी वाले बाबा के साथ तस्वीर खिंचवाना पसंद करते हैं. उनकी मौजूदगी सात्विक भोजन और भारतीय संस्कृति का प्रतीक मानी जाती है.
चोटीवाला में परोसा जाने वाला भोजन स्वाद और परंपरा का बेहतरीन मेल है. यहां की थाली में आपको घर जैसा स्वाद मिलता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां का खाना चखने जरूर पहुंचते हैं. गंगा किनारे स्थित इस रेस्टोरेंट का माहौल भी लोगों को काफी आकर्षित करता है. यही वजह है कि वर्षों बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है.
जानकी पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित 5 स्टेट्स रेस्टोरेंट अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के लिए जाना जाता है. इसका नाम ही इसकी खासियत बताता है. यहां एक ही जगह पर पांच अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया जा सकता है. रेस्टोरेंट का माहौल आधुनिक होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाता है, जो पर्यटकों को काफी पसंद आता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां पहाड़ी, पंजाबी, बंगाली, राजस्थानी और साउथ इंडियन स्पेशल थालियां उपलब्ध हैं. इसके अलावा चाइनीज और अन्य लोकप्रिय व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा हैं. परिवार के साथ भोजन करने वालों से लेकर नए स्वाद तलाशने वाले फूड लवर्स तक, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास मौजूद है. यही कारण है कि यह रेस्टोरेंट तेजी से लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल हो चुका है.
मुख्य बाजार में स्थित कृष्णा रेस्टोरेंट वर्षों से लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है. रेस्टोरेंट के साथ ही इसकी स्वीट शॉप भी मौजूद है, जहां मिठाइयों की अच्छी-खासी वैरायटी देखने को मिलती है. बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अक्सर यहां भोजन और मिठाइयों का स्वाद लेने पहुंचते हैं. इसकी लोकेशन और सेवाएं इसे परिवारों के बीच खासा लोकप्रिय बनाती हैं.
कृष्णा रेस्टोरेंट में उत्तर भारतीय व्यंजनों से लेकर कई अन्य तरह के स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध हैं. यहां का मेन्यू काफी बड़ा है, जिससे हर उम्र और पसंद के लोगों को अपनी पसंद का भोजन आसानी से मिल जाता है. साफ-सफाई, अच्छा स्वाद और उचित कीमत इसकी खास पहचान हैं. यही वजह है कि यह रेस्टोरेंट लंबे समय से लोगों का भरोसा जीतता आ रहा है.
परमार्थ निकेतन परिसर के भीतर स्थित हृदयम रेस्टोरेंट शांत वातावरण और सात्विक भोजन के लिए जाना जाता है. गंगा तट के नजदीक होने के कारण यहां का माहौल बेहद सुकून भरा महसूस होता है. आश्रम में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां भोजन का आनंद लेने जरूर पहुंचते हैं. प्रकृति और आध्यात्म के बीच भोजन करने का अनुभव इसे बाकी जगहों से अलग बनाता है.
हृदयम में सात्विक भोजन के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल और चाइनीज व्यंजन भी उपलब्ध हैं. यहां भोजन की गुणवत्ता और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया जाता है. जो लोग हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. शांत माहौल, बेहतरीन सेवा और विविध व्यंजनों की वजह से यह रेस्टोरेंट धीरे-धीरे फूड लवर्स की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है.
राजस्थानी भोजनालय<br />ऋषिकेश के मुख्य बाजार में स्थित राजस्थानी भोजनालय शुद्ध और पारंपरिक खाने के लिए जाना जाता है. यह जगह उन लोगों की पहली पसंद है जो घर जैसा स्वाद और देसी अंदाज में बना भोजन पसंद करते हैं. यहां का साधारण लेकिन सुकून भरा माहौल लोगों को बार-बार आने के लिए प्रेरित करता है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी यहां खाना खाने पहुंचते हैं.
इस भोजनालय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां शुद्ध घी में बना भोजन परोसा जाता है. दाल, सब्जी, रोटी और अन्य व्यंजनों में पारंपरिक स्वाद साफ महसूस होता है. स्वाद की वजह से यहां अक्सर लंबी वेटिंग देखने को मिलती है. कई लोग तो पहले से समय निकालकर यहां पहुंचते हैं ताकि उन्हें अपनी पसंद का भोजन मिल सके. यही भरोसा इसे खास बनाता है.