Last Updated:
Moradabad Badam Shake: मुरादाबाद के प्रसिद्ध रवि अमृतसरी आउटलेट पर इन दिनों ‘बादाम शेक’ धूम मचा रहा है. अपनी शुद्धता और लाजवाब स्वाद के लिए मशहूर यह शेक मात्र 60 रुपये में उपलब्ध है. दूध और भरपूर ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण से तैयार यह ड्रिंक न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि एनर्जी भी देती है. खास बात यह है कि लोग यहां के मशहूर नान के साथ इसका आनंद ले रहे हैं. कंपनी बाग स्थित इस दुकान के जायके का लुत्फ अब हर वर्ग उठा रहा है.
Moradabad Badam Shake: मुरादाबाद की तपती गर्मी में अगर आप भी अपनी थकान मिटाने और कुछ लजीज चखने की तलाश में हैं, तो शहर का मशहूर ‘रवि अमृतसरी’ आउटलेट आपका ठिकाना हो सकता है. वैसे तो यहां के नान पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन इन दिनों यहां एक नया स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है वो है इनका खास बादाम शेक. कड़ाही में तैयार गाढ़ा दूध, भरपूर ड्राई फ्रूट्स और लाजवाब स्वाद के कारण इस शेक की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि लोग नान के साथ-साथ इसका भी भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं.
60 रुपए प्रति गिलास है कीमत
दुकानदार पीयूष ने बताया कि पहले लोग रेस्टोरेंट या फिर किसी इंडिविजुअल दुकान पर जाकर बादाम शेक पीते थे, लेकिन हमने रवि अमृतसरी नान की शॉप पर ही इसे शुरू करने का फैसला किया. हमारे बादाम शेक का स्वाद बेहद लजीज और शानदार है. यह प्योर मिल्क और कशिश के साथ तैयार किया जाता है. खास बात यह है कि इसकी कीमत मात्र 60 रुपए प्रति गिलास रखी गई है, ताकि हर वर्ग के लोग इस शाही स्वाद का आनंद ले सकें.
ड्राई फ्रूट्स और सीक्रेट रेसिपी का कमाल
इस बादाम शेक को बनाने के लिए कई तरह की चीजों का मिश्रण किया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जिससे इसे पीते ही शरीर में एनर्जी महसूस होने लगती है. ग्राहक एक बार पीने के बाद बार-बार इसकी मांग करते हैं. पीयूष का कहना है कि इसके स्वाद के पीछे प्रॉपर तरीके से तैयार किया गया मिश्रण और शुद्धता है.
नान के साथ बादाम शेक का अनोखा क्रेज
आमतौर पर लोग नान के साथ दाल या सब्जी खाना पसंद करते हैं, लेकिन यहां का माहौल कुछ अलग है. पीयूष ने बताया कि कई ग्राहक तो इसे नान के साथ ही खाना-पीना पसंद करते हैं. फिलहाल यहां केवल ऑफलाइन माध्यम से ही सेवा उपलब्ध है. मुरादाबाद के कंपनी बाग स्थित रवि अमृतसरी आउटलेट पर जाकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं. हालांकि, जल्द ही इसकी ऑनलाइन डिलीवरी भी शुरू करने की योजना है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें