Last Updated:

Mithilanchal Style Mutton Recipe: मटन बनाने की बात आती है तो सबसे पहले यही कहा जाता है कि ये टाइम टेकिंग रेसिपी है, हालांकि अगर आप मिथिलांचल स्टाइल में कुछ इस तरह मटन बनाएंगे तो ये 45 मिनट में रेडी हो जाता है. कम समय के बावजूद स्वाद में कोई कमी नहीं होती.

ख़बरें फटाफट

मधुबनी. मिथिलांचल क्षेत्र में नॉनवेज खाने वालों के बीच मछली और मटन काफी पसंद किया जाता है. हालांकि अक्सर लोग कहते हैं कि मटन जल्दी नहीं पकता, लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यह 40 से 45 मिनट में तैयार हो सकता है. यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी रेसिपी क्या है. अगर जल्दी में हों और ज्यादा समय न दें पाएं तो इस तरीके से मटन पकाकर आप रोटी या चावल के साथ इसका स्वाद ले सकते हैं.

मिथिलांचल स्टाइल में मटन
अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो अलग स्वाद में मटन खाने का मन जरूर करता होगा. आपने मटन हांडी, चंपारण मटन या दूसरे क्षेत्रों का देसी स्टाइल मटन जरूर खाया होगा, लेकिन आज हम आपको बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में बनने वाले खास मटन की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जो करीब 45 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए किसी एक्स्ट्रा मसाले की जरूरत नहीं पड़ती. घरेलू मसालों और धीमी आंच पर इसे तैयार किया जाता है.

कूटकर पड़ते हैं मसाले
मिथिलांचल स्टाइल मटन बनाने के लिए खड़े मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मसाले पीसकर नहीं डाले जाते. हालांकि अदरक, लहसुन और मिर्च को कूटकर इस्तेमाल किया जा सकता है. मान लीजिए एक किलो मटन है, तो उसमें करीब 750 ग्राम कटा प्याज, कुटा हुआ अदरक-लहसुन और घरेलू मसालों का इस्तेमाल किया जाएगा.

45 मिनट में बन जाएगा मटन
सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर उसमें जीरा, सूखी मिर्च, तेजपत्ता और खड़े मसाले डालकर चटकाएं. इसके बाद प्याज डालें और हल्का पकने दें. फिर धुला हुआ ताजा मटन डालें. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला जैसे घर में इस्तेमाल होने वाले मसाले डालें.

मीडियम आंच पर कुछ देर पकाने के बाद अगर ग्रेवी चाहिए तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. हालांकि प्याज से भी काफी पानी निकलता है. इसके बाद कुकर बंद करके 4 सीटी लगाएं. इस तरीके से मटन करीब 40 से 45 मिनट में तैयार हो जाता है.

इस विधि से बनाया जाए, तो यह जल्दी तैयार हो सकता है. देसी स्वाद बढ़ाने के लिए मटन बनने के बाद ऊपर से घी और जीरे का तड़का भी लगा सकते हैं, जिससे स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. फिर इसे धनिया से सजाएं और चावल या रोटी जो आपको पसंद हो उसके साथ गर्म-गर्म सर्व करें.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment