यूपी में मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर शाम दो कारों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के कार सवार आपस में भिड़ गए। वाहन क्षतिग्रस्त होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान, एक महिला ने एक युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के एक युवक ने डंडे से सामने खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी।

महिला ने युवक पर चप्पल से किया हमला

दोनों कारों की टक्कर के बाद पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग सड़क पर उतरकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इसी दौरान, एक महिला ने युवक पर चप्पल से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के युवक ने डंडा उठाकर दूसरी कार पर हमला बोल दिया, जिससे कार को नुकसान पहुंचा।

कार में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मारपीट और हंगामा होता देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। काफी देर तक सड़क पर दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा चलता रहा। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। मारपीट, महिला द्वारा युवक की चप्पल से पिटाई और कार में तोड़फोड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर गई, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। इससे पहले, झांसी में पति के साथ लड़की दिखी तो पत्नी ने बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी थी

चर्चा में बना हुआ है वायरल वीडियो

सीओ सिटी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। फिलहाल, किसी पक्ष की ओर से कार्रवाई की मांग नहीं की गई है। हालांकि, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना चर्चा में बनी हुई है।

(इनपुट- मोहन श्याम शर्मा)

ये भी पढ़ें- खाकी हुई शर्मसार, एक्सीडेंट के बाद पुलिसकर्मी ने बीच सड़क की बाइक सवार की पिटाई, वीडियो वायरल





Source link

Write A Comment