Last Updated:
Ranchi TunTun Didi Samosa: रांची में टुनटुन दीदी की सड़क किनारे समोसा दुकान की जबरदस्त डिमांड है. यह हर रोज 700 से 800 समोसे बिकते हैं. यहां समोसा खाने वालों की भीड़ लगी रहती है. आइये जानते हैं उनकी रेसिपी के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से दस माइल चौक जब आप जाएंगे तो यहां से एक पतली सड़क टोरियन वर्ल्ड स्कूल की तरफ जाती है. बस वहीं से थोड़ा आगे एक बाजार लगती है. जहां पर खासतौर पर एक टुनटुन दीदी बांस और तिरपाल में दुकान लगाती हैं, इसके बाद भी उनके समोसे काफी लोकप्रिय हैं. यहां एक बार आप खायेंगे तो बार-बार खाने पहुंच जाएंगे. इसकी सबसे खास बात यह है कि वह ना कोई अपना खास दुकान लगाती हैं और ना ही कोई तामझाम है. बस एक छोटा सा टोकरी और कढ़ायी में समोसा यहां समोसा तैयार करती हैं.
टुनटुन दीदी बताती हैं कि वह अपने घर से ही आलू के चोखे और आटा गूथ कर लाती हैं. यहां पर एकदम फ्रेश सबके सामने बनाती हैं. बस 7-8 लकड़ी से एक छोटा सा तिरपाल का छत जैसा उन्होंने बनाकर रखा है. बारिश में बचने के लिए और यहीं पर शाम के 3:00 बजे से बनाना शुरू कर देती हैं. जहां डेली 500 पीस तो सिर्फ पास के वाटर पार्क में ही चल जाता है.
700-800 पीस यूं ही हो जाते हैं खत्म
उन्होंने बताया कि 500 पीस सिर्फ वाटर पार्क में ही चले जाते हैं और फिर वो लोग वाटर पार्क के अंदर हमारे ही समोसे को डबल रेट में बेचते हैं. इसके अलावा यहां के आसपास लोग शाम होते ही यहां पर आ जाते हैं. एक बार में वह 30 से 35 समोसा छानती हैं और मुश्किल से 15 मिनट के अंदर यह सारा खत्म हो जाता है. आलम यह है कि उन्हें कम से कम कर से पांच बार आटा यहीं पर गूथने पड़ते हैं.
वह समोसे के साथ-साथ आलू की सब्जी भी देती हैं. ऐसा आलू की सब्जी आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. एकदम अपना खेत का आलू होता है और इसमें अपना घर का मिक्स मसाला होता है, जो अपने हाथों से बनाते हैं. ऐसे में कह सकते हैं कि सीक्रेट मसाला डालकर बनाते हैं. ऐसे नहीं यहां पर हर 3000- ₹4000 तक के समोसे की डेली बिक्री हो जाती है.
पूरे रांची में कहीं नहीं मिलेगा ऐसा समोसा
यहां पर समोसे का स्वाद लेने के लिए 15 मिनट पहले से इंतजार करने वाले रमेश बताते हैं कि वह क्योंकि रांची से 5 किलोमीटर बाहर की तरफ गांव से आते हैं. वह पूरे रांची में हर जगह का समोसा खा चुके हैं. उन्हें ऐसा समोसा कहीं नहीं मिलाहै. इसीलिए आलम यह है कि फोन करके उन्हें एडवांस ऑनलाइन बुकिंग करना पड़ता है कि भई मेरे लिए 15 पीस रख देना. जैसे टिकट की बुकिंग होती है ऐसा हम लोग फोन से समोसे की बुकिंग करते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें