Last Updated:

Crispy Dosa Recipe: लोहे के तवे पर डोसा बनाते समय बैटर चिपकने या डोसा टूटने की परेशानी अक्सर होती है. सही तरीके से तवा तैयार करके इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. नमक और बर्फ से तवे की सतह साफ करने के बाद प्याज और तेल वाली ट्रिक आजमाई जा सकती है. डोसा डालते समय तवे का सही तापमान होना भी बेहद जरूरी है. बहुत गर्म तवे पर बैटर ठीक से फैल नहीं पाता, जबकि सही तापमान पर पतला डोसा बनाना आसान होता है. डोसे को अच्छी तरह पकने के बाद ही तवे से निकालें, इससे उसके टूटने की संभावना कम रहती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

क्रिस्पी डोसा बनाने का तरीका (इमेज AI)

Crispy Dosa Recipe: घर पर डोसा बनाने का मन तो बहुत करता है, लेकिन जैसे ही लोहे का तवा गैस पर चढ़ता है, एक डर साथ आ जाता है-कहीं डोसा तवे से चिपक न जाए. कई बार बैटर सही होता है, तेल भी पर्याप्त डाला जाता है, फिर भी डोसा पलटते समय टूट जाता है या तवे पर चिपकी परत ही रह जाती है. ऐसे में लोग नॉन-स्टिक पैन को आसान विकल्प मान लेते हैं. हालांकि, अच्छी तरह तैयार किए गए लोहे के तवे पर बनने वाले डोसे की खुशबू और कुरकुरापन अलग ही होता है.

खुशी जैन ने लोहे के तवे पर डोसा बनाने के कुछ आसान किचन टिप्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे कुकवेयर की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद नमक, बर्फ, प्याज और थोड़ा-सा तेल ही काफी है.

सबसे पहले तवे की सफाई पर दें ध्यान
लोहे के तवे पर डोसा बनाने से पहले उसकी सतह को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी है, अगर तवे पर पुरानी चिकनाई, जले हुए बैटर की परत या गंदगी जमा है, तो डोसा चिपकने की संभावना बढ़ जाती है. इसके लिए तवे को हल्का गर्म करें और ऊपर थोड़ा नमक डालें. अब बर्फ का एक टुकड़ा लेकर करीब 30 सेकंड तक तवे की सतह पर रगड़ें. इससे जमा हुई चिकनाई और गंदगी ढीली होने में मदद मिलती है. इसके बाद तवे को साफ कपड़े से पोंछ लें.

प्याज और तेल बनाएंगे तवे की सतह बेहतर
अब बारी आती है उस छोटे से किचन ट्रिक की, जिसे कई लोग आजमाते हैं. एक प्याज को बीच से काट लें और उसके कटे हिस्से पर थोड़ा तेल लगाएं. प्याज को पकड़ने के लिए कांटे का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद गर्म तवे पर प्याज को चारों तरफ धीरे-धीरे रगड़ें. प्याज और तेल की हल्की परत तवे की सतह पर फैल जाती है, जिससे बैटर को फैलाना आसान हो सकता है.

(इमेज AI)

ज्यादा गर्म तवा भी बिगाड़ सकता है डोसा
डोसा बनाने में सिर्फ तवे की सतह ही नहीं, उसका तापमान भी बहुत मायने रखता है. बहुत ज्यादा गर्म तवे पर बैटर डालते ही वह तेजी से पकने लगता है और फैलाने में परेशानी होती है. इसका आसान तरीका है कि प्याज लगाने के बाद तवे पर पानी की कुछ बूंदें डालें, अगर पानी पड़ते ही हल्की छन-छन की आवाज आए, तो तवा गर्म है. जरूरत लगे तो सूती कपड़े से तवे को सावधानी से पोंछकर तापमान थोड़ा कम कर लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बैटर फैलाते समय रखें ये बात ध्यान
तवा सही तापमान पर आने के बाद उसके बीच में एक या दो करछुल डोसा बैटर डालें. अब करछुल के पिछले हिस्से से बैटर को गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे बाहर की ओर फैलाएं. बहुत ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है. बैटर जितना समान रूप से फैलेगा, डोसा उतना ही पतला और कुरकुरा बनने की संभावना रहेगी.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment