तिब्बत नेपाल सीमा पर दोबारा ताल फूटने के कारण चीन ने तिब्बत में बचाव अभियान स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही बचाव कार्य में लगी टीमों को घटनास्थल से कम से कम एक किलोमीटर दूर जाने की सलाह दी गई है। नेपाल पुलिस ने भी लोगों को सतर्क करते हुए बताया कि तिब्बत में दोबारा वाटर डैम फट गया है।