Raw Mango Sattu Drink Recipe: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है शरीर को ठंडा और तरोताजा बनाए रखना. तेज धूप, लगातार पसीना और बार-बार लगने वाली प्यास लोगों को जल्दी थका देती है. ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि ऐसी चीजों की जरूरत पड़ती है जो शरीर को ठंडक देने के साथ जरूरी पोषण भी दें, अगर आप भी गर्मियों में कोई ऐसी हेल्दी ड्रिंक तलाश रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है. कच्चे आम की खटास, पुदीने की ताजगी और सत्तू का पौष्टिक गुण इस ड्रिंक को खास बनाता है.

यह ड्रिंक न सिर्फ शरीर को गर्मी से राहत देती है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है. यही वजह है कि फिटनेस पसंद करने वाले लोगों से लेकर ऑफिस जाने वालों तक, हर किसी के लिए यह एक बेहतरीन समर ड्रिंक मानी जाती है.

रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक क्या है?
रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जिसे कच्चे आम और सत्तू की मदद से तैयार किया जाता है. सत्तू भुने हुए चने से बनाया जाता है और इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. वहीं कच्चा आम शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है. जब इन दोनों को पुदीना, अदरक और मसालों के साथ मिलाया जाता है, तो एक ऐसी ड्रिंक तैयार होती है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल बन जाती है.

रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
1. 1 छोटा कच्चा आम
2. 2 बड़े चम्मच सत्तू पाउडर
3. 8 से 10 पुदीने की पत्तियां
4. 1 छोटा टुकड़ा अदरक
5. 1 हरी मिर्च
6. आधा चम्मच जीरा पाउडर
7. आधा चम्मच काला नमक
8. 2 से 3 गिलास ठंडा पानी
9. थोड़ा हरा धनिया
10. बर्फ के टुकड़े

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ऐसे बनाएं रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक
सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब ब्लेंडर में कच्चा आम, पुदीने की पत्तियां, अदरक, हरी मिर्च, सत्तू पाउडर, जीरा पाउडर और काला नमक डालें. इसके बाद थोड़ा पानी मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. जब मिश्रण पूरी तरह स्मूद हो जाए, तब इसमें अपनी पसंद के मुताबिक ठंडा पानी मिलाएं और दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें. अब तैयार ड्रिंक को गिलास में निकालें. ऊपर से हरा धनिया और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें. चाहें तो इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर भी पी सकते हैं.

वजन कम करने वालों के लिए क्यों है फायदेमंद?
जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह ड्रिंक काफी मददगार साबित हो सकती है. सत्तू में मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा भी कम होती है. इसके अलावा इस ड्रिंक में कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा नहीं होती. यही वजह है कि इसे वेट लॉस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. गर्मियों में जब भारी खाना खाने का मन नहीं करता, तब यह ड्रिंक एक अच्छा विकल्प बन सकती है.

शरीर को रखती है हाइड्रेट
गर्मी में शरीर से काफी मात्रा में पानी निकल जाता है. ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करती है. कच्चा आम और पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, जबकि सत्तू लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप धूप में ज्यादा समय बिताते हैं या बाहर काम करते हैं, तो यह ड्रिंक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.

ऑफिस और ट्रैवल के लिए परफेक्ट
इस ड्रिंक की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता. आप इसे सुबह बनाकर बोतल में भर सकते हैं और ऑफिस, कॉलेज या सफर के दौरान अपने साथ ले जा सकते हैं. बाजार में मिलने वाले मीठे और पैकेज्ड ड्रिंक्स की तुलना में यह ज्यादा हेल्दी और पौष्टिक विकल्प है. साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं.

गर्मियों में क्यों करें इसे डाइट में शामिल?
रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी शानदार मानी जाती है. यह शरीर को ठंडक देने, ऊर्जा बनाए रखने, पेट भरा रखने और हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है, अगर आप गर्मी के मौसम में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह ड्रिंक आपकी रोजाना की डाइट का हिस्सा बन सकती है.



Source link

Write A Comment