चेन्नई पुलिस ने पूर्व सीएम DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया है, तमिलनाडु पुलिस उन्हें घर से उठाकर ले गई। उससे पहले डीएमके के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जो विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन को एक रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ दी गई विवादित टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया है। तृषा के खिलाफ की गई बयानबाजी के बाद स्टालिन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर नरेंद्रन नायर ने पुष्टि की है कि CM विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।
टीवीके ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के अभिनेत्री तृषा के लिए दी गई भद्दी टिप्पणी के खिलाफ सत्तारूढ़ TVK ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद चेन्नई में मौजूद उदय निधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जानें क्या है पूरा मामला
कावेरी विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बेपरवाह बने रहे। यह रैली तब विवादों में घिर गई जब भीड़ में से किसी ने “त्रिशा, त्रिशा” चिल्लाना शुरू कर दिया। उदयनिधि ने अपना भाषण रोककर ऐसी टिप्पणी की जिसे कई लोगों ने अपमानजनक और दोहरे अर्थ वाली बात मानी, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। BJP ने इस भद्दी टिप्पणी के लिए उदय निधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की है। सत्तारूढ़ TVK के नेता भी उदय निधि की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Source link

Related Posts
‘अहंकार के खिलाफ जनता ने वोट दिया’, बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर का इंटरव्यू
पद्म श्री से सम्मानित शिक्षाविद, राजनेता और समाजसेवी DY Patil का निधन
मलाइका अरोड़ा के गैराज में शामिल हुई चमचमाती थार रॉक्स, रीति-रिवाज से की पूजा