Last Updated:

Kadhai Roti Recipe: नाश्ते में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो कड़ाही रोटी बना सकते हैं. उड़द दाल, चावल और चना दाल के पेस्ट से बनने वाली यह रोटी चटनी और चोखे के साथ गजब स्वाद देती है. शुरुआती तरीका कुछ-कुछ डोसे जैसा है लेकिन टेस्ट काफी अलग. देखिए पूरी रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

रांची. सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए, यह बड़ा सवाल है. कई बार महिलाओं को ये काफी परेशान कर देता है कि आज मेन्यू में क्या रखें जो सबको पसंद आए. हर दिन पराठा या सैंडविच खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो एक बार रांची का लोकल ब्रेकफास्ट ट्राई कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं कड़ाही रोटी की जो खाने में काफी टेस्टी लगती है और चटनी के साथ परोस दी जाए तो यकीन मानिए, आप हर तीसरे दिन बनाकर खाएंगे.

इन दालों की पड़ेगी जरूरत
रांची की गृहणी कुकू बताती हैं, ‘हम लोग हर तीसरे दिन ये बनाते हैं. इसके लिए आपको एक पाव चना दाल, एक पाव उड़द दाल और आधा किलो चावल लेना है. इस तरीके का क्वांटिटी लेकर इसको अच्छे से धो लीजिए और करीब 5 घंटे के लिए फूलने के लिए छोड़ दीजिए. गर्मी के मौसम में यह बहुत ही जल्दी फूल जाता है और इसके बाद पीस लेना है.

बस दो-तीन मसाले और
इसके बाद इसमें आपको दो-तीन मसाले और डालने हैं. जैसे कि इस पेस्ट में थोड़ा सा स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा जीरा पाउडर और थोड़ा सा गोल मिर्च पाउडर, बस और कुछ नहीं. फिर लोहे की कड़ाही लेनी है. एक इस बात का ध्यान रखना है कड़ाही लोहे की ही हो. आधा चम्मच तेल डालिए और फिर इसमें एक कटोरी पेस्ट को डालकर छोड़ दीजिए.

5 मिनट में ही यह अपने आप कड़ाही छोड़ देगा. फिर इसे पलट के और पलटने के बाद महज 20 सेकंड के लिए ही दूसरी तरफ आपको पकाना है और फिर नीचे उतार लीजिए. बस बनकर तैयार है आपकी कड़ाही रोटी. इसको हम लोग खासतौर पर नारियल चटनी या फिर मूंगफली की चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं. अगर साथ में चोखा मिल जाए तो क्या बात.’

तुरंत बनकर होता है तैयार
खास बात ये है कि तुरंत बनकर तैयार होता है. कड़ाही में चिपकने का बिल्कुल भी टेंशन नहीं रहेगा. 2 मिनट में आप आराम से एक रोटी बना लेंगे. खाने में तो टेस्टी लगता ही है व यह डाइजेशन को भी ठीक करता है. ऐसे में ब्रेकफास्ट में अगर कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो एक बार अपने किचन में इसे जरूर ट्राई करें.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment