Last Updated:


अगर घर में रातभर भिगोई हुई दाल रखी है, तो उससे दाल चीला, दाल वड़ा, फरा, दाल पराठा और सिड्डू जैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. भिगोई हुई दाल प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे बने व्यंजन स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं.

भारतीय रसोई में दाल का अपना एक अलग ही महत्व है. दाल केवल रोजाना बनने वाली साधारण सब्जी या करी नहीं है, बल्कि इससे कई ऐसे स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं, जो सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक पूरे परिवार की पसंद बन जाते हैं. अगर घर में रातभर भिगोई हुई दाल रखी है, तो उससे कुछ ही समय में दाल चीला, दाल वड़ा, फरा, दाल पराठा और सिड्डू जैसे लाजवाब व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं.

भिगोई हुई दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब दाल को कुछ घंटों तक पानी में भिगोया जाता है, तो यह आसानी से पचने योग्य हो जाती है और इसके पोषक तत्व शरीर को अधिक लाभ पहुंचाते हैं. यही वजह है कि पोषण विशेषज्ञ भी दाल से बने व्यंजनों को नियमित आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं.

दाल को 6 से 8 घंटे तक भिगोने से उसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे उसका पाचन आसान हो जाता है. इसके साथ ही दाल जल्दी पकती है और उसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है. भिगोई हुई दाल से बने व्यंजन बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों, सभी के लिए लाभदायक माने जाते हैं. भिगी हुई दाल से बनने वाले व्यंजन, तेल में तले हुए स्नैक्स की तुलना में अधिक पौष्टिक होते हैं. यदि इन्हें कम तेल में बनाया जाए, तो ये वजन नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुबह चाय के नाश्ते में आप दाल से चीला तैयार कर सकते हैं दाल चीला उत्तर भारत का बेहद लोकप्रिय नाश्ता है इसे मूंग दाल, उड़द दाल या चना दाल से बनाया जाता है भिगोई हुई दाल को पीसकर मुलायम घोल तैयार करें। इसमें अदरक, हरी मिर्च, जीरा, नमक और हरा धनिया मिलाएं। तवे को हल्का गर्म करके थोड़ा तेल लगाएं और घोल फैलाकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें . 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा दाल चीला इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ परोसें

फरा उत्तर प्रदेश का एक पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन है, जिसे कम तेल में तैयार किया जाता है इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चना दाल को 5–6 घंटे भिगोकर पानी निकाल लें और दरदरा पीस लें इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया, जीरा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा लाल मिर्च पाउडर मिलाकर भरावन तैयार करें .अब 2 कप चावल के आटे में थोड़ा-सा नमक डालकर गर्म पानी की मदद से मुलायम आटा गूंथ लें आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेलें, बीच में दाल का मिश्रण रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें तैयार फरों को स्टीमर या इडली कुकर में 20–25 मिनट तक भाप में पकाएं भाप में पकने के बाद चाहें तो हल्के तेल में राई, जीरा और करी पत्ते का तड़का लगाकर फरों को हल्का भून लें

दाल वड़ा एक स्वादिष्ट और कुरकुरा पारंपरिक स्नैक है, जिसे खासकर सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ खूब पसंद किया जाता है इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चना दाल या उड़द दाल को 5–6 घंटे के लिए भिगो दें इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे दरदरा पीस लें अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, थोड़ा-सा हींग और स्वादानुसार नमक मिलाएं चाहें तो कुटी हुई काली मिर्च या सौंफ भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाता है.एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

अगर सुबह जल्दी में पौष्टिक नाश्ता बनाना हो तो दाल पराठा बेहतरीन विकल्प है दाल को हल्का पीसकर मसाले मिलाएं आटे की लोई में भरकर पराठा बेलें और तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ अच्छी तरह सेंक लें दही, अचार या मक्खन के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का संतुलित मिश्रण होता है, जिससे लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है.

सिड्डू एक पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन है इसे बनाने के लिए 2 कप गेहूं के आटे में थोड़ा-सा यीस्ट या दही मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें और 2–3 घंटे के लिए ढककर रख दें . दूसरी ओर, 1 कप भिगोई हुई उड़द दाल को पीसकर उसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और नमक मिलाकर भरावन तैयार करें.<br />अब आटे की लोई बेलें, उसमें दाल का मिश्रण भरकर अच्छी तरह बंद करें। तैयार सिड्डू को स्टीमर में 20–25 मिनट तक भाप में पकाएं। पकने के बाद इसे हल्का काटकर ऊपर से देसी घी डालें गरमागरम सिड्डू को हरी चटनी, दाल या घी के साथ परोसें यह स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर व्यंजन है, जो नाश्ते या हल्के भोजन के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment