Last Updated:
दिल्ली में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा भी कई ऐसी मिठाई की दुकानें हैं जो राजनेताओं के बीच काफी मशहूर रही हैं. अटल बिहारी वाजपेई से लेकर राजीव गांधी और फिर सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी तक सभी को इन दुकानों की मिठाइयां काफी पसंद आती रही हैं. दिल्ली के शाहदरा में एक शगुन स्वीट है जहां पर 24 कैरेट सोने की मिठाई बनाई जाती है. इसमें 24 कैरेट सोने की परत लगाई जाती है, यह भी लोगों को काफी पसंद आती है.
नई दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत: बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज चाहे शाहिद कपूर हों, कृति सेनन हों, अनुपम खेर हो, अमिताभ बच्चन हों या फिर शाहरुख खान हों ये बॉलीवुड के ऐसे बड़े नाम हैं जिनका नाता दिल्ली से रहा है. दिल्ली में रहते हुए इन सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को दिल्ली का स्वाद हमेशा ही पसंद आया है. खास तौर पर दिल्ली की चाट और मिठाइयों की बात करें तो ये बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज की पसंदीदा हैं. कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तो ऐसे हैं जो जब भी दिल्ली आते हैं तो इन चाट की दुकान या फिर मिठाइयों की दुकान पर जाना नहीं भूलते हैं. आखिर कौन सी हैं वो पसंदीदा दुकानें जहां पर मिठाई और चाट इस तरह बनाया जाता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना कड़ा डाइट प्लान भी भूल जाते हैं. तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.
बंगाली मार्केट की बंगाली स्वीट
दिल्ली के बेहद वीआईपी इलाके में मौजूद है बंगाली मार्केट और बंगाली मार्केट की बंगाली स्वीट्स हाउस देश भर में मशहूर है. यहां की चाट और मिठाइयां अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन तक को पसंद आती हैं. कौन बनेगा करोड़पति शो में एक बार अनुपम खेर से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने खुद बंगाली चाट और इसकी मिठाइयों का जिक्र किया था. यह भी बताया था कि उनको यहां की चाट और मिठाइयां काफी पसंद हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बात करें तो बंगाली स्वीट्स लगभग सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को काफी पसंद आती है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ-साथ सोनम कपूर समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को नाथू स्वीट शॉप की मिठाइयां भी काफी पसंद है. नाथू स्वीट शॉप की मिठाइयां देसी घी में बनाई जाती हैं और तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जब भी दिल्ली आते हैं तो यहां का स्वाद जरूर लेते हैं.
यहां बनती हैं सोने की मिठाई
दिल्ली में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा भी कई ऐसी मिठाई की दुकानें हैं जो राजनेताओं के बीच काफी मशहूर रही हैं. अटल बिहारी वाजपेई से लेकर राजीव गांधी और फिर सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी तक सभी को इन दुकानों की मिठाइयां काफी पसंद आती रही हैं. इन्हीं में एक नाम है चांदनी चौक स्थित घंटे वाला मिठाई दुकान और मदनलाल हलवाई जोकि सदर बाजार में है. इसके अलावा एवरग्रीन स्वीट शॉप जोकि ग्रीन पार्क में है और बड़े मियां की खीर जोकि चांदनी चौक में है. यह कुछ मिठाई की दुकान ऐसी हैं जो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ देश के नेताओं की भी काफी पसंदीदा रही हैं. इसके अलावा दिल्ली के शाहदरा में एक शगुन स्वीट है जहां पर 24 कैरेट सोने की मिठाई बनाई जाती है. इसमें 24 कैरेट सोने की परत लगाई जाती है, यह भी लोगों को काफी पसंद आती है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें