पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार रात एक मंजिला मकान की छत की स्लैब गिरने से एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे न्यू उस्मानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेपी नगर में हुई, उन्होंने बताया कि घर में मौजूद एक बच्चा भी सुरक्षित बच गया। पुलिस के अनुसार, दंपति किराए के मकान के अंदर थे, तभी घर की छत की स्लैब अचानक खिसक गई, जिससे वे मलबे में फंस गए।

इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि घायल दंपति को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हंसराज डेयरी के पास हादसा

गनवारी एक्सटेंशन में हंसराज डेयरी के पास करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्र में बने एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मलबे में पति-पत्नी दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय टिंकू और उनकी 30 वर्षीय पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है।

किराए के मकान में हुआ हादसा

दम्पति इस मकान में किराये पर रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आकाश के रूप में पहचाने जाने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के इटावा का मूल निवासी था और दिल्ली में हलवाई के रूप में काम करता था। पुलिस ने कहा कि ढहने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। गनीमत रही कि इमारत बहुत बड़ी नहीं थी। ऐसे में दोनों घायलों की जान बच गई। अगर इमारत में एक से ज्यादा फ्लोर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

राजौरी गार्डन की इमारत में आग

राजौरी गार्डन में रविवार को एक रिहायशी इमारत में आग लग गई, जिसके बाद तीन साल की बच्ची समेत तीन लोग रस्सी की तरह साड़ी का इस्तेमाल करके सुरक्षित बाहर निकले। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हरि नगर थाना क्षेत्र के तहत राजौरी गार्डन में चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगने की सूचना शाम 4:10 बजे मिलने के बाद डीएसएफ की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने शाम करीब 4:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया। डीएफएस के अनुसार, आग इमारत के बेसमेंट में बने शाफ्ट में लगी, जहां बड़ी मात्रा में कूड़ा-करकट जमा था। आग और धुआं पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल के कुछ हिस्सों तक फैल गया। यह इमारत लगभग 300 वर्ग गज क्षेत्र में बनी है। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले 62 वर्षीय और 32 वर्षीय दो महिलाओं तथा तीन वर्षीय बच्ची ने साड़ी के सहारे दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर खुद को बचा लिया।।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू, अभी भेजा गया डिटेंशन सेंटर

रोहिणी में अचानक फायरिंग से मचा हड़कंप,टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर्स और पुलिस के बीच एनकाउंटर, दो गिरफ्तार





Source link

Write A Comment