होमफोटोलाइफ़फूड

दिल्ली के बाजारों में सर्दियों के ड्राई फ्रूट्स की बहार, जानिए ताजा कीमतें

Last Updated:

Delhi Dry Fruit Market: सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स सबसे ज्यादा खाये जाते हैं. और तो और हलवे से लेकर खीर तक में सर्दियों में लोग खूब ड्राई फ्रूट्स डालकर खाते हैं. यही वजह है कि दिल्ली के मार्केट सर्दियों के ड्राई फ्रूट्स से सज कर तैयार हो चुके हैं. अगर आप भी ड्राई फ्रूट्स के शौकीन है और सर्दियों में खूब खाते हैं तो देखिए ये रिपोर्ट.

दिल्ली का सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख ड्राई फ्रूट्स का थोक बाजार खारी बावली जोकि पुरानी दिल्ली में है. इसे एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट्स मार्केट कहते हैं. यह मार्केट पिछले दिनों काफी सन्नाटे में था क्योंकि ड्राई फ्रूट्स की कीमतें आसमान को छू रही थी. अब सर्दियों के खास तौर के ड्राई फ्रूट्स मार्केट में आ गए हैं, तो एक बार फिर यह मार्केट गुलजार हो गया है. जो लोग सर्दियों के ड्राई फ्रूट्स को पसंद करते हैं वो यहां पर आ रहे हैं. खासतौर से विदेशी पर्यटक यहां ज्यादा आ रहे हैं.

इस मार्केट में इन दिनों अफगानिस्तान और तुर्की की सूखी खुबानी (Dried Apricot/खुमानी) काफी नजर आ रही है. सूखी खुबानी में बीटा-कैरोटीन, फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है.सूखी खुबानी की कीमत की बात करें तो बाकी ड्राई फ्रूट्स की तुलना में यह अभी काफी सस्ती है. जैसे 500 ग्राम की कीमत करीब 375 रुपए है, जबकि इसी की प्रीमियम वैराइटीज की कीमत 500 रुपए से लेकर करीब 700 रुपए या उससे ज्यादा भी मार्केट में उपलब्ध है. लोग इसे सर्दियों में ज्यादा खाते हैं.

चिलगोजा भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे सर्दियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है. चिलगोजा खास तौर पर सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है, हालांकि यह सालभर उपलब्ध रहता है. इसकी गर्म तासीर मानी जाती है, इसलिए ठंड के मौसम में इसे दूध, हलवा, पंजीरी और दूसरे विंटर फूड्स में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे मिनरल पाए जाते हैं. दिल्ली के खारी बावली ड्राई-फ्रूट मार्केट में चिलगोजा की कीमत लगभग 5,800 रूपये प्रति किलो है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल्ली के मार्केट में ब्राज़ील नट भी इस बार समय से पहले आ चुके हैं, जिनको लोग सीमित मात्रा में ही सही लेकिन खरीद रहे हैं. ब्राज़ील नट सर्दियों में भी खाया जाता है, लेकिन इसे चिलगोजा या छुहारे के साथ भी खास तौर पर मिलाकर भी खाया जाता है. ब्राज़ील नट एक महंगा विदेशी ड्राई फ्रूट है, जिसकी कीमत दिल्ली के मार्केट में 3,000 रुपए से लेकर 4,000 रुपए प्रति किलो तक है. इसकी सबसे खास बात है सेलेनियम जोकि बेहद एंटीऑक्सीडेंट होता है और थायराइड जैसी बीमारी में काफी काम करता है.

इन सबके अलावा दिल्ली के ड्राई फ्रूट्स मार्केट में हेज़लनट भी काफी छाया हुआ है. इसे सर्दियों में खाए जाने वाले सबसे बेस्ट ड्राई फ्रूट्स के तौर पर जाना जाता है. यह केवल सर्दियों तक सीमित नहीं है. यह सालभर उपलब्ध रहता है लेकिन सर्दियों में से ज्यादा खाते हैं. इसमें विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है. हेज़लनट की कीमत करीब 3,000 रुपए प्रति किलो है. हेज़लनट कर्नेल यानी बिना छिलके वाला करीब 2,700 रुपए प्रति किलो है.

दिल्ली के खारी बावली बाजार में मैकाडामिया नट की कीमत करीब 2,800 रुपए प्रति किलो है. मैकाडामिया की सबसे बड़ी खासियत इसका मोनोअनसैचुरेटेड फैट है. इसके अलावा इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाये जाते हैं. इसे भी सबसे ज्यादा सर्दियों में खाया जाता है. खास तौर पर स्नैक्स के तौर पर लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इन सबके अलावा मार्केट में बादाम, काजू, छुआरा, किशमिश, मुनक्का सब कुछ उपलब्ध है. सबकी कीमत अलग-अलग है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment