देश की राजधानी दिल्ली के बुनियादी ढांचे और शहरी विकास को नया आयाम देने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ का अनावरण किया। इस ऐतिहासिक मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दिल्ली मास्टर प्लान में लाखों नए घर बनाने से लेकर पुराने फ्लैटों के पुनर्विकास और मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार तक कई अहम योजनाएं शामिल हैं। सरकार का सबसे ज्यादा जोर लोगों को किफायती घर उपलब्ध कराने पर रहेगा।

30 से 40 लाख नए फ्लैट्स का होगा निर्माण

मास्टर प्लान 2047 के तहत दिल्ली में आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 30 से 40 लाख नए फ्लैट जोड़े जाएंगे। सरकार का मुख्य ध्यान आम जनता को राहत देने पर है, इसलिए इनमें से अधिकांश फ्लैट किफायती आवास श्रेणी के होंगे। इसके साथ ही, राजधानी में स्थित 50 साल से अधिक पुराने जर्जर फ्लैटों का बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और पुनर्विकास किया जाएगा, जिससे पुराने आवासीय इलाकों को नया रूप मिलेगा।

मेट्रो नेटवर्क का विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए कनेक्टिविटी का भारी विस्तार किया जाएगा: दिल्ली मेट्रो के मौजूदा नेटवर्क को 416 किलोमीटर से बढ़ाकर 695 किलोमीटर किया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment