अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज (गुरुवार को) दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहा है। छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। झारखंड भवन के बाहर ABVP से जुडे़ छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। झारखंड में शांति से प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ ABVP आज झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहा है।
झारखंड में छात्रों से बर्बरता के खिलाफ दिल्ली में ABVP का प्रदर्शन
बता दें कि झारखंड में पीसफुल प्रोटेस्ट चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान, छात्रों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उनके खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं आंसू के गोले भी दागे। इसके विरोध में ABVP से जुड़े छात्र अब दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस एक्शन के विरोध में रांची में भी निकला था जुलूस
इससे पहले, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में ‘JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच’ के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने बीते मंगलवार की शाम को रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन जुलूस निकाला था। इस मुद्दे पर स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह मौन जुलूस उसी आंदोलन के भाग के तौर पर आयोजित किया गया था।
झारखंड में छात्रों की क्या हैं मांगें?
गौरतलब है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज में सुधार, कई एग्जाम को रद्द करने व सीबीआई या राज्य के बाहर के हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों के एक पैनल से स्वतंत्र जांच कराने की डिमांड को लेकर स्टूडेंट और अभ्यर्थी 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं।
अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं प्रदर्शनकारी
जान लें कि अपनी मांगों को लेकर 6 प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं, जिनमें से 2 को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बीते रविवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के तहत प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स और झारखंड सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत में कोई रिजल्ट नहीं निकल सका था। इसके बाद, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर इस मुद्दे को सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा में भी पेपर लीक! गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID पूछताछ में किए अहम खुलासे, मचा हड़कंप