NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का आज 32वां दिन है। छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि सरकार ने अब वो सरकार से बातचीत करने नहीं जाएंगे। अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर पर आना होगा। इन सब के बीच अब सरकार ने भी बड़ी पहल की है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की है।

सोनम वांगचुक से हुई मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सोनम इस वक्त मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए ये सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है। सोनम वांगचुक अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने नीट समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक पर धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है।

सड़क से संसद तक सियासत गरमाई

आपको बता दें कि नीट पेपर लीक पर सड़क से संसद तक सियासत गरमा गई है। विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है। मामले में बहस की मांग कर रहा है। हालांकि सरकार का कहना है कि वो सदन में चर्चा को तैयार हैं लेकिन फिर भी विपक्ष सड़कों पर हंगामा करने में लगा है। जंतर-मंतर पर पहुंचकर तमाम विपक्षी दलों के नेता सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। देर रात जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे ने भी सरकार को घेरा और आरोप लगाए कि ये सरकार छात्रों का भला नहीं चाहती। अखिलेश यादव ने कहा है कि वो तब तक प्रदर्शन करेंगे जबतक सरकार छात्रों की मांगे नहीं मान लेती। हालांकि, सरकार का कहना है कि वो मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है लेकिन विपक्ष सिर्फ लोगों को गुमराह करने में लगा है।

 

 

 

 





Source link

Write A Comment