दिल्ली के नरेला में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई है। हमलावरों ने जिम के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया। ये घटना नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में The Gym के बाहर हुई है। बदमाशों ने प्रमोद नाम के प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी है।

रोजाना की तरह जिम जा रहे थे प्रमोद

बताया जा रहा है कि प्रमोद रोजाना की तरह जिम करने के लिए The Gym पहुंचा था। जिम के बाहर ही हमलावरों ने प्रमोद को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही प्रमोद जमीन पर गिर पड़े और हमलावर तुरंत भाग गए, जिससे कि उन्हें कोई पकड़ ना पाए।

नहीं बचाई जा सकी प्रमोद की जान

गोली लगने के बाद प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लोकल लोगों ने प्रमोद को आननफानन में हॉस्पिटल पहुंचाया था। घटना की सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है। मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके। हमलावर किस रास्ते से घटनास्थल तक आए थे और भागकर वे किस रूट से निकले हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

अलग-अलग एंगल से हो रही मामले की जांच

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तो नहीं है। क्या किसी पुराने विवाद के चलते प्रमोद पर हमला किया गया है या किसी और वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है। इससे पहले एक मामले में पहाड़गंज में मकान खरीदने के बहाने हमलावर आया था और प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में गोली चला दी थी। 5 लाख की रंगदारी न मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें- मुस्कान का हत्यारा शिकंजे में आ गया! जिम ट्रेनर इमरान का आधी रात को एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली





Source link

Write A Comment