होमफोटोलाइफ़फूड

फ्लेवर के दौर में भी कायम देसी स्वाद का जलवा, बयाना की रबड़ीदार आइसक्रीम

Last Updated:

Famous Rabdi Icecream: भरतपुर के बयाना कस्बे में राजू मिष्ठान भंडार की 35 साल पुरानी रबड़ीदार आइसक्रीम आज भी लोगों के बीच खास पहचान बनाए हुए है. शुद्ध दूध, रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाली यह खास मिठास सिर्फ 20 रुपये में मिलती है, जिसका स्वाद बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक हर किसी को बार-बार अपनी ओर खींच लाता है.

करीब 35 साल से भी अधिक समय से लगातार एक ही जगह पर तैयार हो रही यह आइसक्रीम बयाना की पहचान बन चुकी है. दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने हमेशा क्वालिटी से समझौता नहीं किया जिसके चलते लोगों का भरोसा आज भी कायम है. यहां आने वाले ग्राहकों में बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी शामिल हैं, जो इस खास स्वाद को बार-बार चखना पसंद करते हैं.

जब यह मिश्रण पूरी तरह तैयार हो जाता है, तब इसे छोटे-छोटे कपों में डालकर जमने के लिए रखा जाता है. पारंपरिक तरीके से तैयार होने वाली यह आइसक्रीम कुछ ही समय में तैयार हो जाती है और ग्राहकों को परोसी जाती है. इसकी बनावट क्रीमी और स्वाद इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार इसे खाने का मन बनाते हैं.

बयाना का राजू मिष्ठान भंडार अपनी इस खास आइसक्रीम के जरिए स्वाद परंपरा के साथ 35 सालों से लगातार एक ही स्वाद और गुणवत्ता बनाए हुए हैं. यही कारण है.कि यह आइसक्रीम न सिर्फ स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय है. बल्कि बयाना आने वाले हर व्यक्ति के लिए एक खास आकर्षण बन चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment