Last Updated:

Pumpkin Flaxseed Recipe: आपने कद्दू या लौकी की सब्जी पहले भी कई बार खायी होगी पर इसे एक बार मिथिलांचल के देसी स्टाइल यानी तीसी के साथ बनाकर देखें. ऐसा स्वाद आएगा कि घर के लोग बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे. इसकी रेसीपी आसान है और बेहद स्वादिष्ट.

ख़बरें फटाफट

मधुबनी. मिथिलांचल का देसी भोजन ऐसा होता है जिसे स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. अगर आपको कद्दू पसंद नहीं है, तो आज हम आपको इसकी एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं कि आप नपसंद होने के बाजदूज इसे स्वाद से खाएंगे, क्योंकि यह कोई पुरानी नहीं, बल्कि नई डिश है. इसकी पूरी रेसिपी जान लीजिए. एक बार खा लिया, तो दोबारा भी खाने की मांग करेंगे. बस तीसी और लौकी (कद्दू) की सब्जी का चावल और आलू के चोखे के साथ स्वाद लेना है.

तीसी की स्वादिष्ट सब्जी
अक्सर बच्चे नखरे करते हैं कि लौकी की सब्जी नहीं खाएंगे. वहीं, बहुत सारे लोग कद्दू की भुजिया और उसकी अलग-अलग तरह की सब्जियां बनाते हैं. लेकिन मिथिलांचल में कद्दू और तीसी की इतनी स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती है कि बच्चे-बूढ़े सभी इसे स्वाद से खाएंगे और फिर दोबारा भी मांगेंगे. लौकी-तीसी की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले तीसी (sesame) को तवे पर गर्म करके उसका पाउडर बना लेना है. इधर कद्दू को आप पतला-पतला काटकर अच्छे से भून लें.

घरेलू मसालों का करें इस्तेमाल
जब उसका सारा पानी सूख जाए, तो उसमें सभी मसाले और पानी डालकर पकाना है. उसके बाद उसमें तीसी का पाउडर डालकर जितनी आपको ग्रेवी चाहिए, उसके हिसाब से पकाना है. इस सब्जी में केवल सामान्य घरेलू मसालों का इस्तेमाल करना है. नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया डालना है. इससे स्वादिष्ट सब्जी बन जाएगी.

चावल और आलू चोखा के साथ कॉम्बिनेशन
मिथिलांचल में लोग तीसी-लौकी की सब्जी के साथ चावल और आलू का चोखा खाते हैं. इस समय कद्दू का सीजन भी है, तो कद्दू की भुजिया और कई डिश आपने खाई होंगी. एक बार आप यह नई डिश, लौकी-तीसी की सब्जी बनाकर जरूर खाएं. आपको यह पसंद भी आएगी और यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है.

तीसी आंखों के लिए अच्छी होती है. लोग इसे डाइट में भी शामिल करते हैं और इसके अलावा यह शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक होती है. कद्दू में भी पानी होता है और पानी वाली सब्जी सेहत के लिए खजाना ही है. ऐसे में सेहत भी दुरुस्त रहेगी और स्वाद भी बड़ा लाजवाब होगा.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment