DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
दो नंबर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत, WhatsApp में आया नया फीचर, चलेंगे दो अकाउंट
ऐप्स

दो नंबर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत, WhatsApp में आया नया फीचर, चलेंगे दो अकाउंट

By digi_hin June 10, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Powered by :

Last Updated:June 10, 2026, 07:05 IST

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए मल्टी-अकाउंट फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है. अब यूजर्स एक ही iPhone में दो WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे और बिना बार-बार लॉगइन किए आसानी से स्विच कर पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

दो नंबर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत, WhatsApp में आया नया फीचरZoom

एक iPhone, दो WhatsApp अकाउंट! यूजर्स के लिए आया शानदार फीचर

वॉट्सऐप ने आईफोन यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर जारी करना शुरू कर दिया है. अब यूजर्स एक ही आईफोन में दो अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित होगा जो अपने पर्सनल और ऑफिस नंबर को अलग-अलग इस्तेमाल करते हैं.

अब तक आईफोन यूजर्स को दो वॉट्सऐप अकाउंट चलाने के लिए वॉट्सऐप बिज़नेस ऐप डाउनलोड करना पड़ता था या फिर दूसरा फोन रखना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी. नए फीचर की मदद से दोनों अकाउंट एक ही वॉट्सऐप ऐप में इस्तेमाल किए जा सकेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर वॉट्सऐप iOS के नए अपडेट के साथ ज्यादा यूजर्स तक पहुंच रहा है. हालांकि सभी यूजर्स को यह फीचर एक साथ नहीं मिलेगा. वॉट्सऐप इसे धीरे-धीरे जारी कर रहा है, इसलिए कुछ लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

दूसरा अकाउंट जोड़ना भी काफी आसान है. यूजर्स वॉट्सऐप की अकाउंट सेटिंग में जाकर नया अकाउंट जोड़ सकते हैं. इसके लिए दूसरा मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा QR कोड स्कैन करके भी अकाउंट सेट किया जा सकता है.

दो अकाउंट चलाना आसान

एक बार सेटअप पूरा होने के बाद यूजर्स बिना बार-बार लॉगइन और लॉगआउट किए दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे. वॉट्सऐप ने दोनों अकाउंट को पूरी तरह अलग रखा है. इसका मतलब है कि एक अकाउंट की चैट, नोटिफिकेशन और सेटिंग दूसरे अकाउंट के साथ नहीं मिलेंगी.

अकाउंट बदलने का तरीका भी आसान है. यूजर्स ‘You’ टैब पर लॉन्ग प्रेस करके जल्दी से दूसरे अकाउंट पर जा सकते हैं. वहीं टैब पर सामान्य तरीके से टैप करने पर सभी जुड़े हुए अकाउंट दिखाई देंगे.

ये फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एक नंबर का इस्तेमाल परिवार और दोस्तों से बात करने के लिए करते हैं और दूसरे नंबर का इस्तेमाल काम के लिए करते हैं. अब दोनों अकाउंट को संभालना पहले से काफी आसान हो जाएगा.

अभी नहीं मिला ये फीचर तो क्या करें?

वॉट्सऐप का यह नया अपडेट आईफोन यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. अगर आपके आईफोन में अभी यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो वॉट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें और कुछ दिनों तक इंतजार करें. जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स तक पहुंच सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

गूगल के इतिहास का सबसे बड़ा सर्च कब हुआ, टॉपिक क्या था? AI के जमाने में भी लहराया परचम

गूगल के इतिहास का सबसे बड़ा सर्च कब हुआ, टॉपिक क्या था? AI के जमाने में भी लहराया परचम

July 9, 2026
सरकार का चला डंडा तो सीधी हुई Meta, भारत में डिलीट किए 1.60 लाख अकाउंट्स

सरकार का चला डंडा तो सीधी हुई Meta, भारत में डिलीट किए 1.60 लाख अकाउंट्स

July 8, 2026
WhatsApp पर भरोसा पड़ा भारी! जान-पहचान वाले के मैसेज से फैल रहा है वायरस, सरकार का अलर्ट

WhatsApp पर भरोसा पड़ा भारी! जान-पहचान वाले के मैसेज से फैल रहा है वायरस, सरकार का अलर्ट

July 7, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • ₹220 में मिलेगा ऐसा ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
      ₹220 में मिलेगा ऐसा ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
      July 10, 2026
    • India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi
      India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi
      July 10, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates