Last Updated:
Success Story: जिस उम्र में ज्यादातर लोग आराम की जिंदगी चुनते हैं, उसी उम्र में 88 और 78 साल की दो सगी बहनों ने अपने सपनों को नई उड़ान देने का फैसला किया. उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया और आज उनकी मेहनत और जज्बे की कहानी सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है. यही वजह है कि इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
आखिर क्या है उनका बिजनेस और कैसे बनीं वह उम्र को मात देने वाली मिसाल. यही जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने दोनों बहनों से खास बातचीत की. सबसे बड़ी बहन सुमन जिनकी उम्र 88 साल है. उन्होंने बताया कि वह दोनों सगी बहनें हैं. उनकी छोटी बहन कुसुम 78 साल की हैं और दोनों ने अपने अचार ब्रांड का नाम रखा है सुकु सीक्रेट. सुकु यानी सुमन और कुसुम का सीक्रेट अचार, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर भी लाखों लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
कुसुम और सुमन ने बताया कि दोनों बहनों को अचार बनाने का शौक बचपन से ही था. कई प्रकार के अचार दोनों मिलकर बनाती थी, लेकिन सिर्फ परिवार के लिए ही अचार बनाते थे और परिवार के लोग अक्सर डिमांड करते थे कि अचार बनाकर उन तक भेजा जाए तो एक दिन दोनों बहनों ने सोचा की क्यों ना इसका बिजनेस शुरू किया जाए. अभी परिवार को खिला रहे हैं. अब दुनिया को अचार खिलाने का वक्त आ गया है.
इसी दौरान सुमन जो कि मध्य प्रदेश इंदौर में एजुकेशन डिपार्टमेंट में थी. उनका रिटायरमेंट हो गया और कुसुम जो अपने पति का बिजनेस संभालती थी. उन्होंने भी पति के बिजनेस को छोड़कर अपनी बड़ी बहन का साथ दिया और दोनों ने मिलकर अचार ब्रांड को शुरू किया. इसमें साथ उनकी बेटी ने दिया. बेटी वैशाली ने मार्केटिंग करने का काम किया और आज आलम यह है कि उनके ब्रांड को लाखों लोग इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर फॉलो कर रहे हैं. अचार बनाने की टिप्स लेने के साथ-साथ बिजनेस आइडिया भी ले रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुसुम और सुमन ने बताया कि उनके आचार पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं और हाथों से बनाया हुआ है. सभी प्रकार के अचार को पहले धोया जाता है. फिर सुखाया जाता है. फिर साफ किया जाता है. इसके बाद उसमें मसाले को भुनकर डाला जाता है. तेल डाला जाता है. फिर धूप में रखकर के उसे पूरी तरह से तैयार किया जाता है. पैकेजिंग का काम भी घर पर ही होता है, इसलिए यह आचार हाथों का बना हुआ है. किसी भी तरह का कुछ भी इसमें केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं डाला गया है.
इसलिए यह आचार लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसे बच्चे, बूढ़े और जवान सभी खा रहे हैं. उनके पास नींबू की चटनी, अचार आम के साथ-साथ हरी मिर्च का अचार और लहसुन का अचार भी होता है. कीमत की बात करें तो कीमत 200 रुपए से लेकर 600 रुपए तक है. उन्होंने बताया कि जल्द ही घर पर ही कच्चा तेल बनाने की विधि भी दोनों बहने सीख रही है. इसके बाद बाहर के तेल का इस्तेमाल भी अचार के अंदर नहीं किया जाएगा.