नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक रेल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की आवाजाही पर फर्क पड़ेगा। रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और समय से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 5 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES (National Train Enquiry System) पर संपर्क करने की अपील की है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संभावित बदलाव की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
ये खबर अपडेट हो रही है…