Last Updated:

Sambar Vadi Recipe: नागपुर की सांबर वड़ी एक आसान और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है. इसे घर की साधारण सामग्री से आसानी से बनाया जा सकता है. धनिया और मसालों की फिलिंग इसका सबसे खास हिस्सा है. हल्का खट्टा मीठा स्वाद इसे अलग और टेस्टी बनाता है. चाय के साथ या मेहमानों के लिए यह एक परफेक्ट स्नैक है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सांबर वड़ी रेसिपी

Sambar Vadi Recipe: अगर आप रोज रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, चटपटा और कुरकुरा ट्राई करना चाहते हैं, तो नागपुर की मशहूर सांबर वड़ी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह एक ऐसा स्नैक है जो देखने में सिंपल लगता है, लेकिन इसका स्वाद बेहद खास होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको कोई महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर में मौजूद साधारण चीजों से ही यह तैयार हो जाता है. ताजे हरे धनिये की खुशबू, मसालों का जबरदस्त फ्लेवर और हल्का खट्टा मीठा स्वाद इसे बाकी स्नैक्स से अलग बनाता है. यह रेसिपी खासकर शाम की चाय, छोटे फंक्शन या अचानक आए मेहमानों के लिए बेस्ट है. एक बार आप इसे घर पर बना लेंगे, तो बार बार खाने का मन करेगा.

आटा तैयार करना है सबसे पहला स्टेप
इस रेसिपी की शुरुआत आटा गूंथने से होती है. इसके लिए गेहूं का आटा और बेसन को एक साथ मिलाया जाता है. इसमें नमक, अजवाइन और थोड़ा गरम तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए इसे सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटा गूंथने के बाद उसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए और रोल बनाते समय आसानी हो.

मसालों का तड़का देगा असली स्वाद
अब बारी आती है मसालों की, जो इस वड़ी की जान होते हैं. एक पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग और राई का तड़का लगाएं. इसके बाद कुटे हुए मसाले जैसे सौंफ, जीरा और साबुत धनिया डालकर हल्का भून लें. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि यहीं से वड़ी में असली खुशबू और देसी फ्लेवर आता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

नारियल और तिल से मिलेगा सोंधापन
मसाले भुनने के बाद इसमें सफेद तिल, खसखस और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालें. यह चीजें फिलिंग को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाती हैं बल्कि उसमें एक अलग टेक्सचर भी देती हैं. हल्की आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक नारियल हल्का सुनहरा न हो जाए.

मसालों का बैलेंस बनाएगा स्वाद परफेक्ट
अब इसमें दरदरी पिसी मूंगफली डालें और साथ में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी डालें. स्वाद को खास बनाने के लिए इसमें थोड़ी सी चीनी और आमचूर पाउडर डालना जरूरी है. यही खट्टा मीठा कॉम्बिनेशन सांबर वड़ी की पहचान है.

हरे धनिये से आएगी ताजगी
जब मसाला तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें. ध्यान रखें कि धनिया डालने के बाद इसे ज्यादा न पकाएं, ताकि उसका रंग और खुशबू बनी रहे. यही ताजगी इस वड़ी को सबसे अलग बनाती है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment