दरभंगा: शाम के नाश्ते या बरसात के मौसम में लोग तरह-तरह पकौड़े बनाते हैं. इसके साथ ही परिवार के साथ बैठकर खाते भी हैं. ऐसे में आज हम बैंगन के पकौड़े के बारे में बताएंगे. दरभंगा की किचन एक्सपर्ट रीना चौधरी ने कुरकुरे बैंगन पकोड़े की विधि साझा की है. उन्होंने कहा कि यह व्यंजन समोसे-कचौड़ी का एक विकल्प हो सकता है. इसे खाने के बाद आप इसकी रेसिपी के बारे में तारीफ भी करेंगी.

जानें बैंगन पकोड़ा की रेसिपी

फूड एक्सपर्ट रीना चौधरी ने बताया कि बैंगन पकोड़ा बनाने के लिए कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है. इसमें लंबे वाले बैंगन, बेसन, नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और तलने के लिए तेल शामिल हैं. इसे आपको जरूर एकत्र करना होगा. तभी आपकी ये बैंगन का पकौड़ा बनकर तैयार होगा.

जानें बनाने की प्रक्रिया

रीना चौधरी के अनुसार, सबसे पहले लंबे वाले बैंगन को धोकर पतले स्लाइस में काटना चाहिए. जहां स्लाइस ज्यादा मोटा नहीं होने चाहिए. ताकि वे अंदर से कच्चे न रहें. वहीं, काटने के बाद उन्हें थोड़ी देर के लिए रख देना चाहिए. ताकि उनका पानी निकल जाए. इसके बाद ही पकौड़े को बनाएं. इसके बाद इसका स्वाद जबरदस्त हो जाएगा.

जानें घोल कैसे करें तैयार

एक बर्तन में बेसन लेकर उसमें नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, हल्दी और गरम मसाला मिलाना चाहिए. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करना होता है. घोल न ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए. इसके बाद ही इसे बनाएं.

जानें कैसे तलें पकोड़ा

वहीं, गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल गरम करना चाहिए. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो बैंगन के स्लाइस को बेसन के घोल में लपेटकर गरम तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलना चाहिए. इसे तलने के बाद, अतिरिक्त तेल निकालने के लिए उन्हें टिशू पेपर पर निकालना चाहिए. फिर गरमा-गरम कुरकुरा बैंगन पकोड़ा हरी चटनी और चाय के साथ परोसा जा सकता है. इसे खाने के बाद घर के लोग आपकी खूब तारीफ करेंगे.



Source link

Write A Comment