होमफोटोलाइफ़फूड

नाश्ते में रोज वही पोहा-पराठा खाकर हैं बोर? ट्राई करें ये झटपट पास्ता रेसिपी

Last Updated:

Pasta Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी और झटपट बनाना चाहते हैं तो घर पर मसालेदार पास्ता ट्राई कर सकते हैं. इसे पास्ता, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और कुछ मसालों की मदद से महज 15 से 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता और घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिल सकता है.

आज कल इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोक सुबह चाइनीज नाश्ता करने के भी शौकीन होते है. अगर आप भी सुबह नाश्ते में टेस्टी चाइनीज नाश्ता बनाने की सोच रहे हैं,तो आप हमारे द्वारा बताई गयी इस रेसिपी से आसान और कम समय में एक टेस्टी चाइनीज नाश्ता तैयार कर सकते हैं.

अगर आप सुबह नाश्ते में चाइनीज नाश्ता करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गई इस आसान रेसिपी से उसको बना सकते है.सबसे पहले आप को बाजार से पास्ता लाकर उसको घर में लगभग 10 मिनट गर्म पानी में हल्का तेल डालकर उबालना है.उसके उबल जाने के बाद उसका पानी फेंक दिया जाता है.

इसके बाद आप कढ़ाई में तेल को गर्म करके सबसे पहले जीरा,प्याज हरी मिर्च डालकर उसको लाल करें. जैसे ही प्याज हल्की लाल हो जाए उसके बाद आप उसमें टमाटर के टुकड़े छोटे-छोटे कट कर डाल दे और उसके ऊपर से स्वाद अनुसार नमक डाल दे. इसके बाद टमाटर को पकने दे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जैसे ही टमाटर पक जाए उसके बाद आप उसमें स्वाद के अनुसार लाल मिर्च हल्दी पाउडर और बाजार से लाया हुआ पास्ता मसाला डालकर उसकी अच्छी तरह से भुजाई कर दे. जब तक मसाले से थोड़ी महक ना आने लगे.

इसके बाद आप मसाले पर ही उबले हुए पास्ते को डाल दे. और उसको लगभग 10 मिनट तक उसी में चलाते रहे. और कुछ ही समय में वह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाता है इसके बाद आप उसमें हरि धनिया डालकर अपने खाने के लिए निकाल सकते हैं.

आपको बता दे कि इस चाइनीज नाश्ता को बनाने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगेगा. और इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे,इसको आसानी से कम पैसे और कम समय में आप इसको अपने घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं.

अगर इसमें लगने वाले पूरे आइटम की बात करें तो आप इसको बनाने के लिए पास्ता, प्याज,हरी मिर्च, हरी धनिया,नमक लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, पास्ता मसाला का प्रयोग करके रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पास्ता झटपट घर पर तैयार कर सकते हैं.

अगर आप भी चाइनीज नाश्ता के शौकीन है तो आप हमारे द्वारा बताई गई इस आसान रेसिपी से इसको घर पर ही बना सकते हैं और बड़े रेस्टोरेंट जैसा स्वाद कम पैसे में अपने घर पर ही रहकर पा सकते हैं वह भी कुछ ही मिनट में.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment