भारत-नेपाल सीमा के पास हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद नेपाल के सुनसरी ज़िले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है, सहायक मुख्य ज़िला अधिकारी चेतराज बराल ने ये जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल के दक्षिणी हिस्से, सुनसरी जिले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। इसे देखते हुए नेपाल और भारत के सीमावर्ती राज्य बिहार से लगी सीमा वाले क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव और बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों के कई हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।
नेपाल के कई शहरों में हिंसा और बवाल
नेपाल के सुनसरी में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच अब नेपाल के कई शहरों तक फैल चुकी है और पुलिस प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बता दें कि पिछले चार दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आई हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…