Last Updated:
मीठा खाने की क्रेविंग के चक्कर में अक्सर हम अनहेल्दी शुगर से भरपूर फूड्स खा लेते हैं, और बाद में पछताते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी केक की रेसिपी बता रहे हैं, तो क्रेविंग को भी खत्म करेगा और सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा. 5 मिनट में बनकर तैयार होने वाली मग केक रेसिपी यहां आप जान सकते हैं.
अगर आपको मीठा खाने का मन हो लेकिन आप अपनी हेल्दी डाइट से समझौता नहीं करना चाहते, तो ये मग केक आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. खास बात यह है कि इसमें मैदा, सफेद चीनी और अंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता, फिर भी इसका स्वाद और टेक्सचर बेहद शानदार होता है. यह केक सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाता है और ग्लूटेन-फ्री, एगलेस या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा डेजर्ट है.
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें केले की नेचुरल मिठास, दही की नर्मी और पीनट बटर या आलमंड बटर का रिच स्वाद शामिल होता है. इससे केक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी बन जाता है. यह उन लोगों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है जो अंडे नहीं खाते, चीनी से बचना चाहते हैं या जल्दी तैयार होने वाली हेल्दी मिठाई की तलाश में रहते हैं.
मग केक बनाने का तरीका
सामाग्री
इस केक को बनाने के लिए एक पका हुआ केला, तीन बड़े चम्मच दही, दो बड़े चम्मच बिना चीनी वाला कोको पाउडर, एक बड़ा चम्मच पीनट बटर या आलमंड बटर और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर चाहिए. स्वाद बढ़ाने के लिए आप डार्क चॉकलेट, कटे हुए मेवे या थोड़ा दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं.
बनाने की विधि- सबसे पहले माइक्रोवेव-सेफ मग में केले को अच्छी तरह मैश कर लें. फिर उसमें दही और पीनट बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिश्रण को स्मूद होने तक चलाएं. यदि आप चॉकलेट या मेवे डालना चाहते हैं तो इस समय मिला सकते हैं. अब मग को माइक्रोवेव में लगभग 90 सेकंड से 2 मिनट तक पकाएं. केक ऊपर से सेट हो जाए तो उसे एक मिनट ठंडा होने दें और फिर सर्व करें.
टेस्टी भी हेल्दी भी
ये केक स्वाद के साथ पोषण भी देता है. केला फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है, दही प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है, जबकि नट बटर हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स है. कोको पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इसमें अतिरिक्त चीनी नहीं होती. आप चाहें तो दही की जगह प्लांट-बेस्ड योगर्ट का उपयोग कर सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए वनीला एसेंस, शहद या ताजे फलों की टॉपिंग भी डाल सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें