Last Updated:

बारिश और सावन के मौसम में अगर कुछ देसी और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो हरियाणा की फेमस खंडली जरूर ट्राई करें. बेसन से तैयार होने वाली यह डिश देखने में बर्फी जैसी लगती है, जिसे पीस में काटकर मसालेदार सब्जी के रूप में बनाया जाता है.

सावन का महीना चल रहा है और इन दिनों लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है. बरसात होते ही अक्सर घर में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वाद में अलग हो और बनाने में भी ज्यादा परेशानी न हो. अगर आप भी बारिश के मौसम में कोई देसी और स्वादिष्ट चीज बनाना चाहते हैं तो हरियाणा की फेमस खंडली जरूर बनाकर देखिए. बेसन से तैयार होने वाली यह डिश देखने में बिल्कुल बर्फी जैसी लगती है. इसे पीस में काटकर सब्जी की तरह बनाया जाता है. एक बार खाने के बाद इसका स्वाद आपको बार बार खाने का मन करेगा.

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद सेक्टर- 62 की रहने वाली वंदना झा बताती हैं कि खंडली बनाने के लिए सबसे पहले बेसन लिया जाता है. इसके बाद बेसन में स्वाद के हिसाब से नमक डाला जाता है. इसमें थोड़ी सी हल्दी और मिर्च भी मिलाई जाती है. इन सभी चीजों को बेसन में अच्छी तरह मिला लिया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह भूनना शुरू करते हैं. बेसन को लगातार चलाते रहना जरूरी होता है ताकि वह नीचे से चिपके नहीं. जब बेसन अच्छी तरह भुन जाता है और उसकी खुशबू आने लगती है तो समझिए पहला काम पूरा हो

वंदना झा बताती हैं कि बेसन अच्छी तरह भुन जाने के बाद उसे कढ़ाई से निकालकर एक साफ थाली में डाल दिया जाता है. इसके बाद बेसन को थाली में अच्छी तरह फैलाया जाता है. इसे ज्यादा मोटा नहीं रखना चाहिए क्योंकि बाद में इसी की बर्फी जैसी कटिंग करनी होती है. बेसन को थाली में फैलाने के बाद इसे कुछ देर के लिए जमने दिया जाता है. जब बेसन थोड़ा सख्त हो जाता है तो चाकू की मदद से इसके पीस काटे जाते हैं. देखने में ये टुकड़े बिल्कुल बर्फी जैसे लगते हैं और यहीं से खंडली का असली रूप तैयार होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वंदना झा बताती हैं कि बेसन के जमने के बाद इसकी कटिंग सबसे खास होती है. थाली में जमे हुए बेसन को चाकू से बिल्कुल वैसे ही काटा जाता है जैसे घर पर बर्फी के पीस काटते हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से छोटे या बड़े टुकड़े रख सकते हैं. ध्यान रखें कि कटिंग करते समय बेसन ज्यादा टूटे नहीं. जब सारे टुकड़े तैयार हो जाएं तो इन्हें अलग रख दिया जाता है. इसके बाद कढ़ाई में सब्जी के लिए मसाला तैयार किया जाता है. मसाले की खुशबू आते ही खंडली के टुकड़ों को कढ़ाई में डालने की तैयारी शुरू हो जाती है.

वंदना झा बताती हैं कि खंडली के पीस तैयार होने के बाद अब बारी आती है इसकी सब्जी बनाने की. इसके लिए कढ़ाई में तेल डालकर मसाले भूनने शुरू किए जाते हैं. मसाला अच्छी तरह भुनना चाहिए क्योंकि इसी से खंडली का पूरा स्वाद आता है. मसाला भूनते समय इसे लगातार चलाते रहना चाहिए ताकि मसाला कढ़ाई में चिपके नहीं. जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए और तेल थोड़ा अलग दिखाई देने लगे तो समझिए यह तैयार है. इसके बाद पहले से काटकर रखे गए बेसन के खंडली वाले पीस इसी मसाले में डाल दिए जाते हैं.

वंदना झा बताती हैं कि मसाला अच्छी तरह भुन जाने के बाद इसमें बेसन से तैयार किए गए खंडली के सभी पीस डाल दिए जाते हैं. पीस डालने के बाद उन्हें मसाले के साथ धीरे धीरे मिलाना होता है. ज्यादा तेज हाथ चलाने से बेसन के टुकड़े टूट सकते हैं. इसलिए खंडली को हल्के हाथ से मसाले में मिलाया जाता है. इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डाला जाता है. पानी की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं रखनी होती है. पानी डालने के बाद कढ़ाई को ढककर करीब 15 मिनट तक खंडली को पकने दिया जाता है.

वंदना झा बताती हैं कि पानी डालने के बाद खंडली को करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दिया जाता है. इस दौरान मसाला बेसन के टुकड़ों के अंदर तक अच्छी तरह पहुंच जाता है. कढ़ाई को बीच बीच में देखकर जरूरत के हिसाब से हल्के हाथ से चला सकते हैं. ज्यादा पानी डालने से इसका स्वाद और बनावट दोनों बदल सकते हैं इसलिए पानी कम ही रखना बेहतर होता है. करीब 15 मिनट बाद जब मसाला अच्छी तरह खंडली के साथ मिल जाए और सब्जी तैयार दिखने लगे तो गैस बंद कर सकते हैं. इसके बाद इसमें आखिरी स्वाद के लिए हरा धनिया डालना होता है.

वंदना झा बताती हैं कि आखिर में खंडली की सब्जी में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दिया जाता है. धनिया डालते ही इसकी खुशबू और स्वाद दोनों और बेहतर हो जाते हैं. इसके बाद आपकी देसी अंदाज वाली खंडली की सब्जी बिल्कुल तैयार हो जाती है. बरसात के मौसम में इसे गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ खाना काफी स्वादिष्ट लगता है. बेसन से बनने की वजह से इसका स्वाद बाकी सामान्य सब्जियों से थोड़ा अलग रहता है. अगर आपने आज तक खंडली नहीं खाई है तो इस सावन में इसे एक बार जरूर बनाकर देखिए. स्वाद ऐसा लगेगा कि बार बार बनाने का मन.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment