चंडीगढ़: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से सामने आ रही है। यहां पंजाब में पेपर लीक को लेकर मामला गर्म होता जा रहा है। चंडीगढ़ में ABVP के कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ABVP के कार्यकर्ता मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग भी की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ABVP के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की है। 

शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक की बात को नकारा

दरअसल, पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही बाकी परीक्षाओं के पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। हालांकि पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक के आरोपों को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि ये मामला पेपर लीक का नहीं बल्कि हाईटेक उपकरणों के जरिए नकल का है। वहीं दूसरी तरफ मामले की गंभीरता को देखते हुए पेपर लीक की CBI जांच कराने की मांग भी उठाई जा रही है। इस मुद्दे को लेकर न केवल ABVP, बल्कि BJP, कांग्रेस और अकाली दल भी मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Write A Comment