बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। कुल 15 सूत्री मांगों को लेकर छात्र पिछले कुछ दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र आज पटना की सड़कों पर उतर आए हैं। सीएम के आवास का घेराव कर रहे हैं।
सीएम आवास के घेराव की कोशिश
प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। पटना के गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश कर रहे हैं। मोर्चा ने बिहारभर के छात्रों, अभ्यर्थियों और युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की थी।
प्रदर्शनकारी छात्र नेता ने कहा, ‘हमने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं हैं। हमें आश्वासन मिला है कि हमारी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। शिक्षा विभाग में हमारी मांग स्पष्ट है, उस मांग को सरकार ने लगभग लगभग सहमति उनके तरफ से एक पॉजिटिव वे में रखी गई है। उन्होंने कहा है कि ठीक बात है हम उसको देख लेंगे। आंदोलन के पहले या आंदोलन के बाद कल अगर बातचीत करेंगे, अगर मुख्यमंत्री बात करेंगे तो करेंगे लेकिन कॉल है तो आंदोलन तो होगा।
जानिए किन मांगों को लेकर छात्र कर रहे आंदोलन
- TRE-4 में पहले की तरह एक परीक्षा हो
- निगेटिव मार्किंग हटाया जाए
- 70वीं BPSC परीक्षा रद्द हो
- ‘एक उम्मीदवार, एक रिजल्ट’ नीति लागू हो
- BSSC से संविदा कर्मियों को मिलने वाला वेटेज खत्म हो
- CGL-4, BSO और AEDO परीक्षा की तारीख घोषित हो
- डोमिसाइल नीति लागू हो, कांट्रैक्ट नहीं स्थायी नौकरी
सम्राट सरकार एक्शन में
- BPSC TRE-4 में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
- परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कमेटी
- सरकार ने 5 सदस्यीय कमेटी बनाने का एलान किया है
- समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जज करेंगे
- गड़बड़ियों को रोकने के उपायों की समीक्षा करेगी कमेटी
ये भी पढ़ें:
छात्रों के प्रदर्शन पर BPSC अधिकारी का विवादित बयान हुआ वायरल, CM सम्राट चौधरी ने किया सस्पेंड