Image Source : INSTAGRAM
पत्नी ऐश्वर्या से अलग हो रहे हैं धनुष

Highlights

  • धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी।
  • धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं- यात्रा राजा, लिंगा राजा।

धनुष के फैंस के लिए आज बेहद दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई, जब धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने की घोषणा की। जी हां, सुपरस्टार धनुष ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वो और ऐश्वर्या अब साथ नहीं हैं। 18 साल पहले धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी।

धनुष ने ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। स्टेटमेंट में धनुष लिखते हैं- ”18 साल का साथ एक दोस्त की तरह, एक कपल की तरह और माता-पिता की तरह, एक दूसरे के शुभचिंतक, इस सफर ने ग्रोथ किया, समझा, एडजस्ट किया, अडॉप्ट  किया। आज हम वहां खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं… ऐश्वर्या और मैंने अलग होने के फैसला किया है, हमें वक्त लगा ये समझने में कि अलग-अलग हम बेहतर हैं। हमारे फैसले की इज्जत करिए और हमें हमारी निजता दीजिए इससे डील करने में।

ओम् नम: शिवाय!

प्यार बांटिये।”

ऐश्वर्या और धनुष की जब शादी हुई उस वक्त धनुष महज 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की थीं। दोनों की शादी तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था। दोनों के शादी से दो बेटे हुए, एक नाम यात्रा राजा है और दूसरे का नाम लिंगा राजा है। 

धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने की खबरों से फैंस बेहद हताश हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये खूबसूरत कपल अब साथ नहीं है।





Source link

Write A Comment