कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन, प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी और पूर्व राज्यपाल डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव (डी. वाई.) पाटिल का निधन हो गया। 22 अक्टूबर 1935 को जन्मे डॉ. पाटिल ने बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वे डी. वाई. पाटिल ग्रुप के संस्थापक थे। उनके नेतृत्व में देशभर में 182 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों, सात विश्वविद्यालयों और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विशाल नेटवर्क की स्थापना हुई। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देशभर में लंबे समय तक याद किया जाएगा।





Source link

Write A Comment