Last Updated:
Papaya Roti Recipe: अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक नई डिश बताने जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की एक महिला ने पपीते से अनोखी डिश तैयार की है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. ईश्वरी ने पके हुए पपीते और चावल के मिश्रण से स्वादिष्ट रोटी बनाई, जो बिना चीनी डाले भी मीठी और लाजवाब बनी है. इस खास रेसिपी स्वाद और सेहत का अनूठा मेल है. अब यह स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पपीते को फल के रूप में लोग खाते हैं, लेकिन गांव की एक महिला ईश्वरी ने पपीते से अनोखी डिश बनाई है. उन्होंने पपीते और चावल के मिश्रण से रोटी तैयार की है, जो खाने में खूब स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है.
लोकल 18 से बात करते हुए ईश्वरी नागेश ने बताया कि उन्होंने पके हुए पपीते और चावल की मदद से एक अनोखी रोटी तैयार की, रोटी का स्वाद इतना बेहतरीन था कि खाने पर बिल्कुल पके हुए पपीते जैसा एहसास हुआ. उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार की चीनी या मिठास नहीं मिलाई गई थी, फिर भी प्राकृतिक रूप से इसका स्वाद मीठा और लाजवाब रहा. पपीते की रोटी ईश्वरी ने प्रयोग के तौर पर बनाई थी लेकिन अब चर्चा का विषय बन गई है. लोग उनसे रेसिपी मांग रहे हैं.
ऐसे तैयार की गई रेसिपी
ईश्वरी के अनुसार, सबसे पहले चावल को करीब एक घंटे तक पानी में भिगोकर रखा गया. इसके बाद चावल को धोकर पके हुए पपीते के साथ मिलाया गया और मिक्सर में अच्छी तरह पीस लिया गया. तैयार मिश्रण को पूरी रात ढककर रखा गया, जिससे उसमें प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेशन हो सके.
इडली सांचे में बनाई रोटी
ईश्वरी ने बताया कि अगले दिन सुबह इडली बनाने वाले सांचे में इस मिश्रण को डालकर पकाया गया, पकने के बाद रोटी अच्छी तरह फूली और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगी. ईश्वरी का कहना है कि यह रेसिपी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है और जो लोग कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं, वे इसे जरूर बनाकर देखें. स्थानीय स्तर पर तैयार की गई यह अनोखी रेसिपी लोगों को पारंपरिक खाद्य पदार्थों में नए प्रयोग करने की प्रेरणा दे रही है. स्वाद और सेहत का अनूठा मेल लिए पपीते की यह रोटी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें