पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में उनके घर के बगल में ही टीएमसी का दफ्तर है, जहां फंदे से लटका उनका शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आशीष बनर्जी रामपुर हाट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। टीएमसी की जब सरकार थी तब आशीष बनर्जी डिप्टी स्पीकर के पद पर थे। 

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा ने हरा दिया था। वह रामपुरहाट के हट्टालापारा मोहल्ले में रहते थे। आशीष बनर्जी का शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

खबर अपडेट हो रही है

 





Source link

Write A Comment