Last Updated:
Pav Bhaji Recipe: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो सब्जियों के टेक्सचर और मसालों के संतुलन पर ध्यान देना जरूरी है. भाजी के अंत में नींबू का रस या इमली का पानी मिलाने से इसका जायका दोगुना हो जाता है. ऊपर से ढेर सारा मक्खन और धनिया डालकर इसे गर्मागर्म पाव के साथ परोसें.
कोडरमा: पाव भाजी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो हर उम्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इसका चटपटा स्वाद हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. हालांकि कई बार लोगों की इच्छा पाव भाजी खाने की होती है. लेकिन बाहर स्टॉल दूर होने या वहां साफ-सफाई को लेकर संदेह के कारण लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर सही विधि और सामग्री की जानकारी हो तो घर पर भी बिल्कुल स्टॉल जैसा स्वाद पाया जा सकता है. तो आज आप घर पर भी फेसम पाव भाजी बना सकते हैं. आइए जानते हैं रेसिपी.
पानी छोड़ने तक सब्जियों को पकाएं, मिलेगा सही टेक्सचर
गृहणी राधिका प्रजापति बताती ने बताया कि पाव भाजी बनाने के लिए सबसे जरूरी है. इसकी भाजी को सही तरीके से तैयार करना. इसके लिए सबसे पहले गाजर, मटर और फूलगोभी को लेकर इन्हें चॉपर की मदद से दरदरा काट लें. इसके बाद प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को भी बारीक टुकड़ों में काट लें, ताकि पकाने के दौरान ये अच्छे से मिक्स हो जाएं और स्वाद बढ़ाएं. उन्होंने बताया कि इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा कुकिंग ऑयल डालकर उसे गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए सभी सब्जियों को डालकर धीमी आंच पर पकाएं. सब्जियों को तब तक पकाना है जब तक वे हल्का पानी छोड़कर नरम न हो जाएं. यह प्रक्रिया भाजी को सही टेक्सचर देने के लिए बेहद जरूरी होती है.
नींबू का मिलाने से लाजवाब मिलता है स्वाद
इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार बटर डालें. जिससे भाजी में वह खास स्ट्रीट स्टाइल फ्लेवर आ सके. साथ ही कस्तूरी मेथी, नमक, हल्दी और पाव भाजी मसाला डालकर इसे अच्छे से भून लें. मसालों के अच्छे से पकने के बाद इसमें पहले से उबले हुए आलू डालें. उन्हें अच्छी तरह मैश करते हुए सब्जियों के साथ मिक्स कर लें. उन्होंने बताया कि अब इस मिश्रण को थोड़ी देर और भूनें. ताकि सभी फ्लेवर मिक्स हो जाएं.
अगर भाजी को और ज्यादा चटपटा बनाना चाहते हैं तो इसमें नींबू का रस या इमली का पानी डाल सकते हैं. इसके बाद थोड़ा पानी डालकर एक उबाल आने तक इसे पकाएं. जिससे भाजी का स्वाद और भी गाढ़ा और लाजवाब हो जाता है. उन्होंने बताया कि अब जब भाजी तैयार हो जाए, तो ऊपर से बारीक कटा हुआ धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गैस से उतार लें. अब पाव को बीच से काटकर उस पर थोड़ा बटर लगाएं. तवे पर हल्का सुनहरा होने तक सेक लें. इसके बाद प्लेट में गर्म-गर्म भाजी पर थोड़ा बटर डालकर सर्व करें. साथ में बटर में सिका हुआ पाव रखें.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें