प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित गांव प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। Gen-Z के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में सामूहिकता की परंपरा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित गांव प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की।
राष्ट्र-निर्माण के लिए Gen-Z की नई परिभाषा बताते हुए दिव्यांशु जोशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, सभी MY भारत वॉलंटियर्स की ओर से मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ‘विकसित भारत’ का जो विजन आपने देखा है और हमें सौंपा है, उसे पूरा करने के लिए Gen-Z पूरी तरह समर्पित रहेगा। हमारे लिए Gen-Z का मतलब है राष्ट्र-निर्माण है।
दिव्यांशु जोशी ने कहा, ‘Gen Z का मतलब है चरित्र-निर्माण। Gen Z सेवा का पर्याय है। Gen Z इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करता है। यानी Gen Z का मतलब है ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ (Nation First)। हम सभी युवाओं ने सीमावर्ती गांवों के अपने दौरों के दौरान अपने अनुभवों को दर्ज किया है। हमने तय किया है कि इन अनुभवों के संग्रह को जल्द ही एक विस्तृत समरी नोट के जरिए आपके साथ साझा करेंगे।’
ये खबर अपडेट हो रही है…