Last Updated:
Ghee Making Recipe: घर पर मलाई से घी बनाते समय आपका काफी घी जल जाता है या मेहनत ज्यादा लगती है, तो यह गिलास वाली ट्रिक आपके काम आ सकती है. सही तरीके से पानी अलग करने पर घी जल्दी तैयार होता है, खुरचन कम बनती है और मलाई का बेहतर इस्तेमाल हो सकता है.
देसी घी बनाने की ट्रिक
Ghee Making Recipe: घर में मलाई जमा करके देसी घी बनाना आज भी कई परिवारों की पुरानी आदत है, लेकिन अक्सर लोग इस काम से इसलिए बचते हैं क्योंकि इसमें काफी मेहनत लगती है. पहले मलाई इकट्ठा करना, फिर उसे मथकर मक्खन निकालना और आखिर में लंबे समय तक कड़ाही में पकाना. इस पूरे काम में समय भी ज्यादा लगता है और अगर थोड़ा भी ध्यान हट जाए तो घी का बड़ा हिस्सा कड़ाही में चिपककर जल जाता है. ऐसे में मेहनत भी बेकार जाती है और घी भी कम निकलता है, अगर आप भी हर बार यही परेशानी झेलते हैं तो यह तरीका आपके काफी काम आ सकता है.
कुकिंग एक्सपर्ट उमा मीणा ने एक ऐसी आसान ट्रिक बताई है जिसमें मक्खन निकालने की जरूरत ही नहीं पड़ती. खास बात यह है कि इसमें एक साधारण गिलास का इस्तेमाल किया जाता है, जो मलाई से पानी अलग करने में मदद करता है. इससे घी जल्दी तैयार होता है, खुरचन भी बहुत कम बनती है और मलाई से ज्यादा घी निकलने की उम्मीद रहती है. आइए जानते हैं इस आसान तरीके को स्टेप बाय स्टेप.
सबसे पहले मलाई को अच्छी तरह फेंटें
सबसे पहले फ्रिज में जमा की गई ठंडी मलाई को एक गहरे बर्तन में निकाल लें. अब मथानी या बड़े चम्मच की मदद से करीब 2 से 3 मिनट तक एक ही दिशा में लगातार फेंटें. इससे मलाई का टेक्सचर पहले से ज्यादा मुलायम और गाढ़ा हो जाता है. यही स्टेप आगे की पूरी प्रक्रिया को आसान बना देता है.
अब डालें बर्फ वाला ठंडा पानी
जब मलाई अच्छी तरह फेंट जाए, तब उसमें एकदम ठंडा पानी डालें. चाहें तो कुछ बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं. इसके बाद दोबारा तेज़ी से फेंटें. ठंडे तापमान की वजह से मलाई का फैट जल्दी ऊपर जमा होने लगता है और उसका गाढ़ा हिस्सा साफ नजर आने लगता है.
मलाई में बचा अतिरिक्त पानी निकाल दें
अब बर्तन को हल्का तिरछा करके उसमें मौजूद अतिरिक्त पानी या पतला मट्ठा धीरे-धीरे बाहर निकाल दें. इस स्टेप को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, अगर पानी बचा रहेगा तो घी बनाते समय ज्यादा खुरचन बनेगी और काफी घी उसी में चिपककर खराब हो सकता है.
अब आएगा गिलास वाला कमाल
अब बची हुई गाढ़ी मलाई में थोड़ा सा साफ पानी मिलाएं. इसके बाद बर्तन के बिल्कुल बीच में एक साफ कांच या स्टील का गिलास सीधा रख दें. अब इस पूरे बर्तन को कुछ देर के लिए फ्रिज या फ्रीजर में रख दें ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए. यही इस ट्रिक का सबसे खास हिस्सा माना जाता है.
गिलास निकालते ही दिखेगा फर्क
जब मलाई अच्छी तरह जम जाए, तब बर्तन को बाहर निकालें. अब गिलास को धीरे-धीरे घुमाते हुए निकाल लें. गिलास हटाते ही बीच में जगह बन जाएगी और नीचे जमा पानी आसानी से अलग हो जाएगा. ऊपर सिर्फ गाढ़ी फैट की परत बची रहेगी. इस तरह मलाई से लगभग पूरा पानी अलग हो जाता है.
View this post on Instagram