How to make puri healthy: हर दिन रोटी खाकर काफी लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में वे वीकेंड पर पूड़ी खाना पसंद करते हैं. नाश्ते या फिर डिनर में काफी लोग पूड़ी बनाकर खाते हैं. गर्मा गर्म गोल-गोल फूली-फूली पूड़ियां देखते ही खाने का मन कर बैठता है. भूख अधिक लगी हो तो लोग एक बार में ही 10-15 पूड़ी खा लेते हैं. चूंकि, पूड़ियों को तलने के लिए ढेर सारे तेल की जरूरत होती है, ऐसे में इन्हें खाने में परहेज ही करना चाहिए. खासकर, जिन्हें हाई कोलेस्ट्ऱॉल है, मोटापा या डायबिटीज है. आप चाहते हैं जी-भर कर पूड़ी खा सकें तो इन्हें थोड़ा स्मार्ट तरीके से आप हेल्दी बना सकते हैं. जनिए यहां आप किन कुकिंग टिप्स से पूड़ियों को हेल्दी बना सकते हैं.

पूड़ियों को हेल्दी बनाने के स्मार्ट तरीके

– कुछ लोग एक ही तेल का बार-बार इस्तेमला करते हैं. आप पूड़ी बनाने के लिए हमेशा फ्रेश ऑयल ही यूज करें. पहले इस्तेमाल किए हुए तेल को दोबारा गर्म करके यूज करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसमें नुकसानदायक कम्पाउंड्स फॉर्म कर जाते हैं. ऐसे में पुराने इस्तेमाल किए गए ऑयल में पूड़ियां बनाना सेहत के लिए अनहेल्दी है.

– पूड़ी आप खाएं, लेकिन हार्ट फ्रेंडली ऑयल का चुनाव करें. उन ऑयल में पूड़ी बनाएं जिनका स्मोक पॉइंट अधिक हो. इसके लिए बेस्ट ऑयल है सूरजमुखी का तेल, मूंगफली का तेल, चावल की भूसी का तेल, सरसों का तेल आदि. तेल अच्छी क्वालिटी का होगा, तो उसकी गुणवत्ता भी बनी रहेगी और पूड़ियां खाने पर कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी बढ़ने का भी डर नहीं सताएगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

– कुछ लोग कड़ाही में तेल डालते ही गुनगुने तेल में ही पूड़ियां तलने लगते हैं. ऐसा करने से आटा ज्यादा तेल सोखेगा. इससे पूड़ियों में तेल की मात्रा अधिक एब्जॉर्ब होगी. जब तेल प्रॉपर गर्म होगा तो पूड़ी भी सही से फूलेगी और कम तेल भी सोखेगी.

– मैदे से बनी पूड़ियां खाने की बजाय गेहूं या मल्टीग्रेन आटे की पूड़ियों का सेवन करना अधिक हेल्दी है. ये हाई फाइबर युक्त आटा होते हैं, जो पाचन को भी सही बनाए रखता है. फाइबर के कारण पेट साफ रहता है. मल्टीग्रेन आटा आपको कई तरह के न्यूट्रिएंट्स प्रदान करता है.

-पूड़ियां बनाने के लिए हमेशा सख्त आटा गूंथें. इससे पूड़ियां तेल कम सोखेंगी. थोड़ा-थोड़ा करके आटे में पानी डालें, ताकि आटा गीला ना हो जाए.

– कड़ाही में चार-पांच पूड़ियां एक साथ डालकर तलने से बचें. इससे ये कच्चे रह सकते हैं. अधिक पूड़ी डालकर तलने से ऑयल का टेम्परेचर कम हो सकता है, जिससे पूड़ियां तेल अधिक सोख सकती हैं. एक बार में सिर्फ 2 पूड़ी ही तलें ताकि तेल भी कम सोखें और पकें भी सही तरीके से.

-जब पूड़ियों को तल लें तो इन्हें किचन पेपर टॉवल, मलमल के कपड़े, एब्जॉर्बेंट पेपर नैपकिन पर रखें. ये एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेंगे. कभी भी अखबार, मैगजीन के पन्ने को यूज न करें, क्योंकि इंक तेल के संपर्क में आकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.



Source link

Write A Comment