X

प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस है ये चीला, मिनटों में तैयार करें हेल्दी नाश्ता

 

arw img

अगर आप हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते की तलाश में हैं, तो मिक्स दाल चीला अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह नाश्ता प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और पूरे परिवार के लिए फायदेमंद है. मिक्स दाल चीला बनाने के लिए हरा मूंग दाल, पीला मूंग दाल, काला चना और अरवा चावल को रातभर पानी में भिगो दें. अगले दिन इसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाकर पीस लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, बारीक कटा प्याज, नमक, हल्दी, गरम मसाला और जीरा-अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद गर्म तवे या पैन पर हल्का सरसों तेल लगाकर घोल को चीले की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसे टमाटर या धनिया की चटनी के साथ परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment