Last Updated:
Seedless Mango: यह पूरा फल बाल की तरह होता है. यह खुशबूदार रस भरा फल होता है. रसीला होने की वजह से ही इसको रस गोला कहते हैं. इसमें गुठली बहुत छोटी होती है इसलिए कई जगह पर बिना गुठली वाला आम से भी पहचाना जाता है. इस आम की कीमत 100 किलो के आसपास ही बनी रहती है.
सागर. फलों का राजा आम, गर्मियों का पसंदीदा फल आम, हर दिल को दीवाना बनाने वाला यह फल भले ही आम के नाम से जाना जाता है लेकिन यही आम में बहुत सारी खास वैरायटी भी होती हैं जो अपने वजन, आकर, स्वाद, गुठली, रस और छिलके के लिए पहचानी जाती हैं और जो जितना खास होता है उसके दाम भी उतने ही अधिक होते जाते हैं.
सागर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 के बाईपास पर स्थित एक कपूरिया गांव है. जहां पर एक युवा किसान आकाश चौरसिया के द्वारा जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरह के पेड़ पौधे झाड़ियां अपने खेतों की मेढ़ो पर लगाए गए हैं. आज की तारीख में उनके पास 36 वैरायटी के करीब 400 आम के पेड़ हैं इनमें जितनी भी वैरायटी है वह बहुत खास है. क्योंकि उन्हें देश भर के अलग-अलग राज्यों अलग-अलग इलाकों से लाया गया और फिर उसे बुंदेलखंड के वातावरण में परखा गया. इनकी फार्म हाउस पर 15 राज्यों से अधिक की आम की वैरायटी है. इन्हीं में से एक ‘रसगुल्ला’ आम भी है. जिन्हें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लाया गया था.
क्यों कहा जाता है रसगोला
आकाश बताते हैं वह 9 साल पहले इस कलम को लेकर आए थे. ग्राफ्टिंग विधि से उन्होंने स्कूल में पेड़ लगाया था अब तक वह इस तरह के 10 पौधे तैयार कर चुके हैं जिनमें से चार पेड़ फल देते हैं. यह अपनी शेप और खास बनावट के लिए पहचाने जाते हैं. इनका वजन 60 से लेकर 90 ग्राम तक होता है. पेड़ में भी यह एक-एक जगह पर 10-10 का ग्रुप तक लगा होता है. यह पूरा फल बाल की तरह होता है. यह खुशबूदार रस भरा फल होता है. रसीला होने की वजह से ही इसको रस गोला कहते हैं. इसमें गुठली बहुत छोटी होती है इसलिए कई जगह पर बिना गुठली वाला आम से भी पहचाना जाता है. जबकि दूसरे आम वैरायटी के पेड़ में फल 400-500 ग्राम तक के हो जाते हैं.
100 रुपए किलो कीमत
जो भी एक बार इस फल को खाता है वह दीवाना हो जाता है और फिर हर बार बाजार में इस आम को खोजते हुए पहुंच जाता है. जो लोग रसगुल्ला आम खा चुके हैं. वह हर बार नया सीजन जल्द आने का इंतजार करते हैं. सामान्य रूप से इस आम की कीमत 100 किलो के आसपास ही बनी रहती है.
बता दें कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही आम का सीजन भी आ जाता है. बाजार में अलग-अलग तरह के अलग-अलग जगह से आम की वैरायटी या आने लगी है जिसेस बाजार और मंडियां गुलजार हो रही हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें